
ऋषिकेश,26 जून। स्वर्गाश्रम मंडल के अध्यक्ष गुरूपाल बत्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से भेंट वार्ता कर उन्हें मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी।
भेंटवार्ता के दौरान प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया। जिसमें मुख्यतः आठ मुख्य मांगो में से लक्षमण झूला स्वर्गाश्रम स्थित नगरपंचायत क्षेत्र के सम्पूर्ण क्षेत्र जिसमें धोतिया, किरमोला, जौंक आदि क्षेत्र की पहाड़ी भौगोलिक स्थिति को देखते हुए इस क्षेत्र को प्राधिकरण के दायरे से पूर्णतया बाहर कर क्षेत्रवासियों को तुरंत राहत प्रदान करने की मांग रखी गई। दूसरा गरूड़ चट्टी में अवैध रूप से प्रस्तावित शराब के ठेके को उसके पूर्व नियोजित स्थान पर स्थांतरित करने का आग्रह किया गया।
जिसका संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने तत्काल जिलाधिकारी पौडी को फोन के माध्यम से उक्त दोनों मांगो के तुंरत निस्तारण हेतु आदेशित किया।
एवं अन्य मांगो हेतु मुख्यमंत्री ने जल्द ही उचित कार्यवाही करने का आशवासन दिया।
मिलने वाले प्रतिनिधि मंडल में उपस्थित त्रिवेंद्र नेगी, अशोक अग्रवाल, हरिओम वर्मा,