UNCATEGORIZED
उत्तराखंड कांग्रेस नेतृत्व ने शैलेंद्र बिष्ट व दीनदयाल राजभर को प्रदेश सचिव बनाया
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश, 18 जुलाई। उत्तराखंड प्रदेश में कांग्रेस को मजबूती देने के क्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड द्वारा ऋषिकेश के प्रसिद्ध समाजसेवी, पूर्व प्रदेश सचिव, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट को प्रदेश सचिव तथा ओबीसी प्रकोष्ठ में दीनदयाल राजभर को प्रदेश सचिव बनाया गया।
रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में आज दिनांक 18 जुलाई 2021 को एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा श्री शैलेंद्र बिष्ट प्रदेश सचिव तथा दीनदयाला राजभर को ओबीसी प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव बनने पर हर्ष व्यक्त करते हुए भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने कहा कि अगले वर्ष 2022 में विधानसभा के चुनाव होने हैं तथा कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूती पर ध्यान दे रही है। शैलेंद्र बिष्ट को प्रदेश सचिव बनाकर कांग्रेस को और मजबूत बनाने का कार्य किया है उन्होंने कहा कि शैलेंद्र बिष्ट अपने छात्र जीवन से ही कांग्रेस को मजबूत बनाने का कार्य कर रहे हैं छात्र संघ के अध्यक्ष का चुनाव भी जीत चुके हैं तथा नगर में विभिन्न संस्थाओं के अध्यक्ष व महामंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं क्षेत्र में शैलेंद्र बिष्ट की मजबूत पकड़ है जो कांग्रेस को और मजबूत करने का कार्य करेंगे। तथा दीनदयाल राजभर राजभर समाज में कांग्रेस की नीतियों को पहुंचा कर कांग्रेस को मजबूत बनाने का कार्य करें।
प्रदेश महामंत्री राजपाल खरोला ने कहा कि छात्र जीवन में शैलेंद्र बिष्ट के साथ कार्य किया है इनमें नेतृत्व क्षमता शानदार है। जो कांग्रेस को मजबूत बनाएंगे। दीनदयाल राजभर भी कांग्रेस को मजबूती देंगे
प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा ने कहा कि शैलेंद्र बिष्ट जी व दीनदयाल राजभर कांग्रेस की रीती नीतियों से वाकिफ है। तथा जनता के बीच इन नीतियों को पहुंचाने का कार्य अच्छे से करेंगे।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवान, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दीप शर्मा, उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र,
महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज देवरानी, श्री चंदन सिंह पवार, पार्षद मनीष शर्मा, पार्षद राकेश सिंह,, पार्षद भगवान सिंह पवार, अध्यक्ष विजय पाल सिंह रावत, प्यारेलाल जुगरान, सेवादल अध्यक्ष रामकुमार भरतोलिया, विमला रावत , मधु जोशी, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव कमलेश शर्मा ,भगवती प्रसाद सेमवाल ,नंदकिशोर जाटव ,राजेंद्र जाटव, लल्लन राजभर ,कैलाश सेमवाल, शिवा सिंह एनएसयूआई अध्यक्ष, जगजीत सिंह जग्गी ,पुरंजय भारद्वाज, हरिराम वर्मा ,अशोक शर्मा,, अभिषेक शर्मा, आदेश तोमर , ऋषि पोसवाल ललित सक्सेना हरीश गावड़ी, दीपक दरगन,, जगत नेगी आदि उपस्थित रहे।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320