धर्म-कर्म
महंत अशोक प्रपन्नाचार्य की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश, 26 जुलाई। ब्रह्मलीन महंत अशोक प्रपन्नाचार्य की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
सोमवार को श्रीभरत मंदिर गद्दी के वर्तमान महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य, हर्षवर्धन शर्मा, वरुण शर्मा व संत महात्माओं ने ब्रह्मलीन महंत अशोक प्रपन्नाचार्य को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री भरत मंदिर के ब्रह्मलीन महंत की प्रथम पुण्यतिथि पर अशोक प्रपन्नाचार्य को याद करते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के लिए महंत के किए हुए कार्यों को याद किया जाएगा। उनका मार्गदर्शन आज हमारे लिए वरदान साबित हो रहा है। उनके द्वारा किए गए कार्यों को आगे बढ़ाते हुए भरत मंदिर परिवार निरंतर समाज सेवा में लगा हुआ है । श्रद्धांजलि स्थल पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने भी पुष्पहार चढ़ाकर महाराज को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर जयराम आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, महामंडलेश्वर दया राम दास, रामानुजाचार्य गोपालाचार्य, पंडित रवि शास्त्री, महंत जगदीश प्रपन्नाचार्य, महंत हरिनारायण, स्वामी अखंडानंद, महंत विनय सारस्वत, महेंद्र, मनोज द्विवेदी, बचन पोखरियाल, अशोक अग्रवाल, मधुसूदन शर्मा, दीप शर्मा, विनय उनियाल, श्रीधर पंडित, गिरिधर, सुधीर कुकरेती, प्रणव कुकरेती, प्रदीप राणा, प्रधानाचार्य गोविंद सिंह रावत, धीरेन्द्र जोशी, मदन मोहन शर्मा, जगमोहन सकलानी, राजीव मोहन, जयेंद्र रमोला, अशोक अग्रवाल आदि सहित संत महंतो ने भी महाराज को पुष्पांजलि भेंट कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320