Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

देहरादून। सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिये गए हैं। देहरादून रीजन में 99.37 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। उत्तीर्ण होने वाले छात्रों में 99.13 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं। लड़कियों का प्रतिशत 99.67 रहा।
कोरोनाकाल में लंबे समय से परीक्षा परिणामों का इंतजार आज खत्म हो गया है। सीबीएसई बोर्ड ने देहरादून रीजन के 12 वीं के छात्रों का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस साल सीबीएसई बोर्ड के कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणामों में लड़कियों ने बाजी मारी है। ऋषिकेश के डीएसबी स्कूल की शताक्षी गुप्ता ने टॉप किया है। शताक्षी ने 500 में से 498 अंक हासिल किए हैं। शताक्षी की उपलब्धि से ऋषिकेश के लोग खुश हैं। बता दें देहरादून रीजन में कक्षा 12वीं में इस बार 71,063 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें उत्तराखंड के 486 स्कूल और यूपी के 336 स्कूलों के छात्र शामिल हैं।