उत्तराखंड
सीएम धामी आईपीएस अफसरों को कर सकते है इधर से उधर
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश, 02 अगस्त। उत्तराखंड में सीएम धामी शपथ लेने के बाद से ही एक्शन मोड में है। उनके पास कम वक्त में पार्टी को जीतने की बड़ी जिम्मेदारी है। जिसके लिए वह लगातार कार्य कर रहे है। मंत्रियों , अधिकारियों को बदल कर नई जिम्मेदारी सौपी गई है। सीएम बनने के बाद दो बार आईएएस अधिकारियों के तबादले किए जा चुके है। अब फिर से अधिकारियों के तबादले की खबरे सामने आ रही है। इस बार सीएम धामी आईपीएस अधिकारियों के तबादले करने वाली है। जल्द ही पुलिस पुख्यलय में बड़ा फेरबदल देखने को मिलेगा।
बता दें कि राज्य में विधानसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में राज्य की कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने की पुष्कर सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। सुत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री कार्यालय से आईपीएस अधिकारियों की सूची तलब की गई है। सीएम धामी अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों और आला अधिकारियों के साथ चर्चा कर चुके हैं। ऐसे में जल्द ही इन तबादलों को अंतिम रूप देकर सूची जारी कर दी जाएगी।
आपको बता दें कि शासन से लेकर जिलों तक पिछले लगभग एक महीने के दौरान 60 से अधिक प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले हो चुके हैं। सरकार ने शासन व जिलों में अपने हिसाब से प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती कर दी है। अब आईपीएस अधिकारियों की बारी है।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320