उत्तराखंडसियासी हलचल
भाजपा की रार सतह पर आई, मेयर को भेजा नोटिस
खेमेबंदी से संगठन खफा, मेयर को कारण बताओ नोटिस
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश, 01 सितंबर। तीर्थनगरी में भाजपा का चाल-चरित्र और चेहरा वाला सिद्धान्त डगमगा गया है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम ऋषिकेश की मेयर अनीता ममगाईं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसमें पार्टी ने मेयर से एक सप्ताह के भीतर लिखित जवाब मांगा है। एक सप्ताह के अंदर लिखित जवाब नहीं मिलने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की बात कही है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व प्रदेश कार्यालय प्रभारी कुलदीप कुमार की ओर से नगर निगम ऋषिकेश की महापौर अनीता ममगाई को अंदरूनी विवाद के चलते कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि
“प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देशानुसार आपको सूचित किया जाता है कि आपके और नगर निगम ऋषिकेश के पार्षदों के मध्य विवाद चल रहा है। साथ ही मंडल की टीम अध्यक्ष के साथ समन्वय नहीं है। पार्टी के उक्त सभी आंतरिक मामलों को आपके द्वारा समाचार पत्रों के माध्यम से प्रचारित व प्रसारित किया जा रहा है। जिससे पार्टी की छवि धूमिल हो रही है तथा भाजपा की साख को क्षति पहुंची है। पार्टी में रहते हुए किसी भी घटना को समाचार पत्र या अन्य प्रचार माध्यमों से प्रसारित करना भारतीय जनता पार्टी की धारा 25(घ) के अंतर्गत अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।
अतः इस संबंध में आप अपना स्पष्टीकरण एक सप्ताह के अंदर लिखित जवाब प्रदेश अध्यक्ष/अधोहस्ताक्षरी को प्रस्तुत करें। यदि उपरोक्त अवधि में आपका स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं हुआ तो यह माना जाएगा कि आपको इस विषय में कुछ नहीं कहना है और उक्त दशा में आप पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।”
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320