उत्तराखंड
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दिया पद से इस्तीफा

देहरादून। उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने आज बुधवार को पद से इस्तीफा दे दिया। राज्यपाल के सचिव बीके संत ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि दो दिन पहले बेबी रानी मौर्य ने नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात की थी। इसी के बाद उनके इस्तीफा देने की चर्चाएं तेज हो गईं थी।
बेबी रानी मौर्य का संक्षिप्त जीवन परिचय
-जन्म तिथिरू 15 अगस्त 1956।
-शैक्षणिक योग्यतारू एमए, बीएड।
पति का नाम- प्रदीप कुमार (पूर्व डायरेक्टर एवं सीनियर मैनेजर पंजाब नेशनल बैंक) पता-4/ए, करियप्पा रोड आगरा।
-1995 से 2000 तक आगरा की महापौर।
-वर्ष 1997 में वर्तमान राष्ट्रपति और तत्कालीन भाजपा राष्ट्रीय अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष रामनाथ कोविंद के साथ कोषाध्यक्ष रहीं।
-वर्ष 2002 में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य।