Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

देहरादून। 13 साल की किशोरी को कमरे में कैद करके रखने व कोल्डड्रिंक में नशा पिलाकर दुष्कर्म करने के आरोपित को पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पटेलनगर कोतवाली के इंस्पेक्टर प्रदीप राणा के अनुसार एक महिला ने तहरीर दी थी कि उनके पड़ोस में एक युवक किराए पर रहता है। 16 सितंबर को आरोपित ने महिला की नाबालिग बेटी से कहा कि उसके पापा का एक्सींडेंट हो गया है। किशोरी को घटनास्थल पर ले जाने की बात कहकर वह अपने साथ जबरदस्ती अपने कमरे में ले गया और कैद कर लिया। आरोपित ने उसे कोल्डड्रिंक पिलाई जिसमें नशीली वस्तु मिलाई हुई थी। इनके बाद आरोपित ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी किसी तरह उसके चुंगल से छूटी और घर पहुंची। उसने अपनी मां को सारी बात बताई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया तो तब तक वह फरार हो चुका था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे व मोबाइल लोकेशन के माध्यम से आरोपित को शनिवार रात को आइएसबीटी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की पहचान मोहित कुमार निवासी ग्राम मानकपुर आदमपुर झबरेड़ा जिला हरिद्वार के रूप में हुई है।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320