Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

हरिद्वार, 24 अक्टूबर। जनपद हरिद्वार स्थित जमालपुर खुर्द के आर के पुरम कॉलोनी में कॉलोनी के लोगों के साथ भारतीय जनता पार्टी ने स्वागत व अभिनन्दन कार्यक्रम किया।
भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हितेश चौहान एवं कॉलोनी अध्यक्ष मनोज द्विवेदी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, और टीएमसी के एक मात्र पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक सुरेश राठौर ने भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में सदस्यता दिलाई।
ज्वालापूर विधायक सुरेश राठौर ने कहा भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सभी को साथ लेकर चलने की विचारधारा के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह अन्य अन्य दलों के साथ-साथ विपक्ष के कई लोग भाजपा में चुनाव से पहले शामिल होंगे आमजन लोगों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति काफी विश्वास बढ़ा है इसी के चलते इन दलों के लोगों का विश्वास और रुझान भाजपा के प्रति बढ़ते हुए देखने को मिल रहा है।
कार्यक्रम में नवीन सिंघल, अरविंद मिश्रा, मंयक सक्सेना, रुप लाल यादव, गोविंद चौधरी, रंजीत निगम, मनोज धीमान, जवाहरलाल गुप्ता, अरूण चौधरी, अजय राय एवं काफी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली । इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष चंदन चौहान , बुथ अध्यक्ष मचल , राजवीर चनालिया, प्रताप प्रधान , युवा मोर्चा अमन चौहान, दीपांशु शर्मा , नीतिश शर्मा , शिवम चौहान, अतुल चौहान, धनवीर कश्यप एवं काफी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320