उत्तराखंडस्वास्थ्य

सतर्कता ही है डेंगू से बचाव: सभासद जितेंद्र धाकड़

रविवार को भी जारी रहा ‘ डेंगू पर वार '

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

स्वच्छ सुलभ फ़ाउण्डेशन की टीम ने स्वच्छता रखने की अपील लोगों से की

जलजनित बीमारियों से बचना हो तो न होने दे जलजमाव

ऋषिकेश, 24 अक्टूबर। बरसात का मौसम बीमारियों का घर होता है। ऐसे में डेंगू से बचाव को लेकर शहर के गली गली में स्वच्छ सुलभ फ़ाउण्डेशन की टीम ने रविवार को भी डेंगू पर वार अभियान जारी रखते हुए लोगों को जागरुक किया और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।
रविवार को टीम ने नगर पंचायत स्वर्गाश्रम-जौंक के वार्ड संख्या तीन के रानीकोठी मोहल्ला, स्वर्गाश्रम गद्दी कालोनी वार्ड दो के किरमोला, चौधरी मोहल्ला, वार्ड एक में नेगी मोहल्ला, डीएम कैम्प कार्यालय के आसपास सहित अन्य जगहों पर जाकर लोगों को डेंगू जैसी बीमारी के प्रति जागरुक किया और लोगों के घरों में एकत्रित पानी को साफ़ कर बर्तन उल्टा करके रखने और कूलर में जमें पानी को हटाया। डेंगू पर वार अभियान के तहत डायरेक्टर विजय शंकर राय व मुरली मनोहर ने लोगों को बताया गया कि अपने आसपास जलजमाव व गंदगी ना होने दें। कहीं पानी जमा हुआ हो तथा उसके निकास का विकल्प नहीं होने पर उसमें केरोसिन तेल या जला हुआ मोबिल डाल दें, ताकि अभी उसमें मच्छर अंडा दिया हो तो वह नष्ट हो जाए एवं एडिस मच्छर को बढ़ने से रोका जा सके। आंगन या छत पर नारियल का छिलका या टूटा हुआ बर्तन ना रखें क्योंकि इसमें पानी जमा हो जाता है और मच्छर इसमें अंडा देती है। और इस प्रकार मच्छर की संख्या बढ़ती है। घर के फूलदानी कूलर आदि का पानी सप्ताह में एक दिन अवश्य साफ कर देना चाहिए। शाम के टाइम में मच्छर दरवाजा या खिड़की के माध्यम से घर में प्रवेश करते हैं इसलिए शाम के समय दरवाजा या खिड़की बंद कर देना चाहिए। नीम का पत्ता आदि का प्रयोग कर भी मच्छर को घर से भगाया जा सकता है। सभासद जितेंद्र सिंह धाकड़, सरोज देवी, नवीन राणा व पिंकी शर्मा ने कहा कि मच्छरदानी का प्रयोग अवश्य करना चाहिए सतर्क रहें सुरक्षित रहें। अभियान में वार्ड राकेश नेगी, कमल भंडारी, सोनू बिष्ट वार्ड दो की मीना देवी, दीपक प्रजापति, पार्वती देवी, मुस्कान, राशि, प्रिया, अरविंद यादव, नीलम देवी, गौरव राना, सूर्या बत्रा, वार्ड तीन की सीमा देवी, अर्पणा, सरिता देवी, नेहा, अदिति, पीयूष, सावित्री देवी, रामनिवास, चंदा, सुरेंद्र, सावित्री देवी, स्वर्गाश्रम गद्दी के आचार्य सुरेश चंद्र भट्ट, दिनेश भट्ट, मीनाक्षी भट्ट, नीलम राणा, श्यामा रावत, बबली देवी सहित अन्य लोगों ने जागरूकता में अपना सहयोग दिया।

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Related Articles

Close