
ऋषिकेश,28 अक्टूबर। भाजपा विधायक सुरेश राठौर ने हरिद्वार के ग्राम झीवरहेडी में बसपा कार्यकर्ताओं को भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में सदस्यता दिलाई।
बृहस्पतिवार को हरिद्वार के
ग्राम झीवरहेडी में भारतीय जनता पार्टी के पुर्वी मंडल ने स्वागत अभिनन्दन कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमे भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता इमरत के नेतृत्व में बसपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं को ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर ने भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में सदस्यता दिलाई। विधायक सुरेश राठौर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 2022 में फिर से भाजपा सरकार बनाने जा रही है। कार्यक्रम में पंकज, सुशील, जमशेद, संजीव, जोनी, राकेश, नरोज, विनोद शौकीन, प्रीतम, रविन्द्र, जीतेन्द्र, जगपाल, राजेश, अजब सिंह, अतर सिंह सहित दर्जनों लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर मंडल महामंत्री नीतिन चौहान, मंडल अध्यक्ष राजवीर चनालिया, अमित, प्रवीण कुमार, सुमित कर्णवाल , पारस गुप्ता, किशोर कुमार, शिवम शोडाई सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।