Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

देहरादून। उत्तराखंड में चुनावी माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है। ऐसी खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इसी महीने फिर से उत्तराखंड का दौरा करने वाले हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह एक बार फिर से इसी महीने उत्तराखंड आएंगे।
बीते रोज बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई थी। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में की गई चर्चा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह बैठक देश के 5 राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से महत्वपूर्ण थी। इस बैठक में चुनाव में जाने से पहले सभी राज्यों की चुनावी रणनीति को लेकर फीडबैक लिया गया। वहीं केंद्रीय नेतृत्व द्वारा कुछ आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए हैं।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में केंद्रीय नेतृत्व द्वारा पूरे सहयोग का आश्वासन दिया गया है। वहीं मदन कौशिक ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का एक और उत्तराखंड दौरा संभावित है जो इसी महीने होगा।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320