Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

मेष राशि-आज आप किसी निर्माण कार्य,जमीन और वाहन खरीदने के बारे में भी विचार बना सकते हैं। व्यापारी वर्ग के लिए आज काफी कुछ अच्छी संभावना बनेगी। पूर्व से चले आ रहे पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं।आज आप अपनी माता को उपहार दे सकते हैं। नौकरी पेशे वालों को आज घर के नजदीक आने का मौका मिल सकता है।
वृष राशि- आज आप कार्य के प्रति गम्भीर रहेंगे। यदि आप वेरोजगार हैं,तो नौकरी के लिए घर से प्रस्थान करेंगे। व्यापार से जुड़े हैं,तो आप व्यापार को नया स्वरूप देने के बारे में चिंतन करेंगे।
मिथुन राशि-आज आप धन संचय के बारे में विचार कर सकते हैं-जैसे एफ.डी, बीमा पॉलिसी आदि के बारे में। .
कर्क राशि-आज आपका भाग्य अनुकूल रहेगा। आप के प्रस्थावित सभी कार्य पूर्ण होंगे। यदि आप नौकरी या व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति हैं,तो आज विशेष उपलब्धि प्राप्ति के योग हैं।
सिंह राशि-आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। पिछली परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। कोई ऐसा महत्वपूर्ण फैसला भी आप ले सकते हैं,जो भविष्य के लिए अच्छा होगा। यदि आप विदेश या शहर से बाहर जाने का प्रयास कर रहे हैं, तो आज अच्छे संकेत प्राप्त होंगे।
कन्या राशि-आज आपको संयम के साथ रहने की आवश्कता है,अन्यथा आप किसी के बहकावे में धन हानि का जोखिम उठा सकते हैं। आप किसी पुरानी समस्या को लेकर भी चिन्तित रह सकते हैं।
तुला राशि-आज आपकी आय में वृद्धि होने की पूर्ण संभावना है, चाहे आप किसी भी कार्य क्षेत्र से जुड़े हों। आज आपके मन, बुद्धि और विचारों में सामंजस्य बना रहेगा।
वृश्चिक राशि-आज से पूर्व आप जिस कार्य के लिए संघर्षरत थे,उसमें काफी सफलता मिल सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए भी आज का दिन महत्वपूर्ण है।
धनु राशि-आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला है। भाग्य की अनुकूलता के कारण आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे,बच्चों की तरफ से प्रसन्नता मिलेगी। उच्च शिक्षा आकांक्षी छात्रों को आज सही दिशा प्राप्त होगी।लेकिन कुछ शारीरिक और मानसिक उलझन भी रह सकती है।
मकर राशि-आज आपको स्थायी सम्पति का लाभ हो सकता है,यदि आप व्यापारी वर्ग से हैं,तो आज व्यापार बढ़ाने के लिए धन लगा सकते हैं, सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी उपलब्धि या सम्मान प्राप्त होगा। इसी प्रकार अविवाहित लोगों को रिश्ते मिलने की संभावना है।
कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए उपलब्धि कारक रहेगा। आप पूर्व से जिस कार्य विशेष के लिए प्रयासरत हैं। उसमें आज आशातीत परिणाम नजर आयेंगे। आज आप जीवन साथी का चयन कर सकते हैं। किसी छोटी सार्थक यात्रा का भी योग बन रहा है।
मीन राशि-आज आप आर्थिक सुधार के लिए,दीर्घ कालिक योजना बना सकते हैं,किसी कुटुम्बीजन से बहुत सालों बाद मिलने का विचार बना सकते हैं। इसके अतिरिक्त आज भी आपके विचार और बुद्धि सकारात्मक बनी रहेगी।
आप का दिन शुभ हो# जय श्री कृष्णा।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320