Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

देहरादून।जनरल बिपिन रावत के आकस्मिक निधन के बाद गुरुवार को उत्तराखंड में सीडीएस बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देने का क्रम जारी रहा है। राजधानी देहरादून स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीडीएस को श्रद्धांजलि दी।देश के वीर पर्वतपुत्र सीडीएस जनरल बिपिन रावत के आकस्मिक निधन से पूरा देश स्तब्ध है। उत्तराखंड में भी तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। इसी क्रम में गुरुवार को उत्तराखंड में सीडीएम बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देने का क्रम जारी रहा है।राजधानी देहरादून स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीडीएस को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत भाजपा पदाधिकारियों ने जनरल रावत के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।वहीं जनरल बिपिन रावत के आकस्मिक निधन पर श्रीनगर गढ़वाल विवि में छात्र, शिक्षक और कर्मचारियों ने शोक जताया और उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की।