Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

मेष राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा, आपको प्रसन्नता मिलेगी और कार्य क्षेत्र में लाभ मिलेगा। आपकी रुचि आज आय के साधनों को बढ़ाने में रह सकती है। यदि आप अब तक आय के साधनों से नही जुड़े हैं, तो आज प्रयास करें प्रयास सफल होंगे।
वृष राशि-यदि आप नौकरी करने वाले व्यक्ति हैं, तो आज आपको पदोन्नति या कोई अन्य अच्छा उन्नति कारक मौका मिल सकता है। नौकरी ढूंढने वालों को भी आज सफलता मिल सकती है। आपको किसी परिजनसे भी सहयोग मिल सकता है।
मिथुन राशि-आज आपको अपने स्वाभिमान का विशेष ध्यान रखना होगा,यदि आप किसी जिम्मेदारी वाले पद पर बैठे हैं, तो आज आप पर कोई आरोप भी लग सकते हैं। अनावश्यक भ्रमण का भी योग बन रहा है।
कर्क राशि-आज आप स्वास्थ्य के कारण परेशान रह सकते हैं। क्रोध की भी अधिकता रह सकती है। यदि आज कही प्रोपर्टी आदि में पैसा लगाना हो तो,रुकना उचित होगा। आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि नियमित कार्य के अतिरिक्त किसी नए काम की आज शुरुआत न करें।
सिंह राशि-आज आपको जीवन साथी से प्रसन्नता प्राप्त होगी। जिन लोगों के दाम्पत्य जीवन में कटुता है, उन्हें आज समझौता करने का प्रयास करना चाहिए,अच्छे परिणाम मिलेंगे। आज आप वाहन भी खरीद सकते है।
कन्या राशि-यदि आप पहिले से किसी काम के लिए संघर्षरत हैं, तो आज आपको सफलता मिल रही है। जो विद्यार्थी लोग उच्च शिक्षा पाने के लिए किसी योजना को लेकर चल रहे हैं, आज उनकी योजना भी पूर्ण हो रही है। आज आपको रोग से भी मुक्ति मिल रही है।
तुला राशि-आज आपको आंशिक शारीरिक कष्ट से गुजरना पड़ सकता है। आपको आज व्यापार या किसी अन्य जगह भी धन का निवेश करने से बचना चाहिए। बाकी आपकी नौकरी या कामकाज यथावत चलता रहेग।
वृश्चिक राशि-आज आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। नौकरी, व्यवसाय स्थल में भी माहौल खराब रह सकता है। आपको आज यात्रा करने से भी बचना होगा।
धनु राशि-आज आपके कार्य सिद्ध होंगे। किसी नजदीकी परिजन से भी सहयोग मिल सकता है।यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं, तो छोटे भाइयों या अधीनस्थ कर्मचारियों का सहयोग अवश्य लें। सफलता मिलेगी।
मकर राशि-आज आप अधिक अपव्यय के कारण चिन्तित रह सकते हैं। आप यदि अपने बच्चों के लिए रिश्ता ढूंढ़ रहे हैं, तो आज आपको बहुत नजदीकी रिश्ते में ही,कोई प्रस्ताव मिल सकता है।
कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए सभी मायनों में अच्छा रहने वाला है। खासकर जो लोग संघर्ष से जूझ रहे हैं, उन्हें आज मंजिल मिलने वाली है। आप यदि किसी रचनात्मक कार्य से जुड़े व्यक्ति हैं,तो आज आपको सम्मान मिल सकता है।
मीन राशि-आज आपका स्थानपरिवर्तन हो सकता है। घर से भी आप दूर जा सकते हैं। आपको आज वाद-विवाद से भी बचना होगा। यदि आवश्यक न हो तो यात्रा करने से भी आपको बचना होगा।
आपका दिन शुभ हो! जय श्री कृष्णा
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320