Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

मेष राशि-आज आपके प्रस्तावित कार्यों में व्यवधान आ सकता है। इसलिए जोखिम वाले कार्य टाल देने उचित रहेंगे। यदि आप विद्यार्थी हैं, तो अध्ययन हेतु घर से दूर जा सकते हैं। आज आपके लिए जमीन आदि स्थाई संपत्ति में निवेश करना उचित रहेगा।
वृष राशि-आज आपको अन-अपेक्षित धन की प्राप्ति हो सकती है। रुके हुए काम भी पूरे होंगे। यदि आप किसी सामाजिक संस्था से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपके कार्यो की सराहना हो सकती है। मान सम्मान मिलने का भी योग बनता है।।
मिथुन राशि-आज आपको नौकरी व्यवसाय से संतुष्टि मिलेगी, यदि आप नौकरी व्यवसाय में कुछ हटकर करना चाहते हैं, तो प्रयोग सफल होंगे। यदि आपकी पदोन्नति लंबित है, तो पदोन्नति के योग बन रहे हैं।
कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ है। भाग्य की अनुकूलता के कारण आज आप हर काम में सफल रहेंगे। यदि आपका कोई कार्य बहुत दिनों से रुका हुआ है, तो आज पुनः प्रयास करें, परिणाम आपके अनुकूल होंगे।
सिंह राशि-आज आपके मन -मस्तिष्क में हीन और नकारात्मक विचारों की प्रधानता रह सकती है। अतः सकारात्मक बने रहने की कोशिश करें। यदि आपका रक्तचाप अधिक रहता है, तो आज रक्तचाप जरूर नियंत्रण में रखें।
कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ है। जीवन साथी की ओर से आपको आज खुशी मिल सकती है। यदि आप व्यापारी वर्ग से हैं,तो आज आपको कोई नया अवसर मिल सकता है। अविवहाहित लोगों को आज अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं।
तुला राशि-यदि आप रोजगार पाने के लिए प्रयासरत हैं, तो आज आप रोजगार से जुड़ सकते हैं। यदि आप नौकरी से संबंधित किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो आज आपकी समस्या का काफी हद तक समाधान हो सकता है।
वृश्चिक राशि-आज आप सन्तान की तरफ से चिन्तित रह सकते हैं,यदि आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, तो आज विशेष सावधानी की जरूरत है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।
धनु राशि-आज आपको लम्बी यात्रा से परहेज करना चाहिए। यदि आप जमीन आदि स्थाई सम्पति बेचने का विचार बना रहे हैं, तो आज विचार टाल दें। माता के स्वास्थ्य को लेकर भी आप चिंता में रह सकते हैं।
मकर राशि-आज आप अपने या बच्चों के रिश्ते के सम्बंध में किसी दूसरे स्थान में जा सकते हैं। व्यवसाय को स्थापित करने के सम्बंध में भी आप विचार बना सकते हैं। किसी महिला के सहयोग से आज आपकी उनउन्नति संभव है।
कुम्भ राशि-यदि आप नौकरी, व्यवसाय से संबंधित संघर्ष से जूझ रहे हैं, तो आज आपका संघर्ष समाप्त हो सकता है। यदि आपकी पदोन्नति लंबित है, तो आज आपकी पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त हो सकता है।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है।आज आपकी भाग्यवृद्धि और पदोन्नति संभव है। यदि आप नौकरी पाने के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको नौकरी मिल सकती है। सन्तान से भी प्रसन्नता प्राप्त होगी। अच्छा ही रहने वाला है।
आपका दिन शुभ हो!जय श्री कृष्णा
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320