उत्तराखंडप्रशासनिक खबरें

मंत्री सुबोध उनियाल ने 20.50 करोड रूपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर, जनता को किए समर्पित

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश। नरेंद्रनगर विधानसभा के जाजल क्षेत्र में आयोजित समारोह में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने पांच करोड़ रूपए से अधिक लागत की योजनाओं का लोकार्पण एवं करीब साढे पंद्रह करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास कर जनता को समर्पित किया।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने समारोह में विशाल जन समूह की उपस्थिति पर आभार व्यक्त किया। कहा कि वर्तमान में नरेंद्रनगर विस क्षेत्र में सर्वाधिक शिक्षण संस्थान, विद्युत सब स्टेशन एवं सड़कें हैं, जो कि क्षेत्रवासियों के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि विस में राजकीय महाविद्यालय खाड़ी समेत चार महाविद्यालय हो गये हैं, उच्च शिक्षा हेतु विद्यार्थियों को अब दूर नहीं जाना होगा। बताया कि कि पहले विस क्षेत्र में विद्युत खराबी की बड़ी समस्या बनी रहती थी, मगर उनके कार्यकाल के दौरान यहां विस में कई विद्युत सब स्टेशन स्थापित किये गये हैं, इसी क्रम में खाड़ी विद्युत सब स्टेशन जनता को समर्पित किया गया है। साथ ही खाड़ी के अस्पताल को 100 बेड का किया गया है, इसमें 6 आईसीयू बेड बनाये गये हैं एवं एक एम्बुलेंस आज इस अस्पताल को दी दी गई है। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। कोविड काल जैसी आपदा के दौरान भी भाजपा सरकार ने संवेदनशीलता और गम्भीरता से कार्य किया है। सरकार की ओर से गरीब परिवारों को पर्याप्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। कोविड काल में अनाथ हुए बच्चों के सहारे का इंतजाम सरकार कर रही है। खेती पर जोर देते हुए कहा कि पहाड़ तभी बचेगा जब लोग खेती को अपनायेगें। उन्होंने एक जिला एक उत्पाद के तहत अदरक की खेती के लिए विस क्षेत्र के लोगों को प्रोत्साहित किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने राजकीय महाविद्यालय खाड़ी को फर्नीचर हेतु पांच लाख रूपए की धनराशि देने की घोषणा की।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख नरेन्द्रनगर राजेन्द्र भण्डारी, चौयरमेन नगर पालिका मुनिकी रेती रोशन रतूड़ी, चेयरमैन नगर पंचायत मीना खाती, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व अन्य लोग उपस्थित थे!
—-
इस योजनाओं का कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किया लोकार्पण और शिलान्यास
लोकार्पणः 33/11 केवी विद्युत उपसंस्थान खाड़ी, राइका पावकी देवी में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अन्तर्गत निर्मित कम्प्यूटर कक्ष, लाइब्रेरी कक्ष, आर्ट एवं क्राफ्ट कक्ष, प्रयोगशाला कक्ष व शौचालय एवं होम्योपैथिक अस्पताल औडाडा।
शिलान्यसः गंगसार गांव मोटर मार्ग का डामरीकरण, बेरनी आमसारी मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण, कोट बेण्ड से टिपली मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण, विडोन से थान मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण, जाजल शिवपुरी मोटरमार्ग के अवशेष भाग का निर्माण, अटाली तल्ली मल्ली मोटर मार्ग का डामरी करण का, डाबर खाल कुण्डा मोटर मार्ग से चिडयाली आमपाटा तक मोटरमार्ग का विस्तार, विडोन खांकर मोटर मार्ग से जौरासी तक नव निर्माण, अमसारी हाडीसेरा मोटर मार्ग का नव निर्माण, खांकर से सुनारकोट तक मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरी करण, सम्पर्क मार्ग ग्राम पंचायत बेरनी से मुख्य मार्ग हिंत चिडिगा तक,रोन्देली से कोरदी के मध्य, ग्राम पंचायत कुड़ी से छातका नामे तोक तक, आमपाटा अडानी पाली, तिमलवाडी, गैण्डी से मलवाडी तोक, अटाली तल्ली,
कोडारना के अन्तर्गत मुख्य मार्ग से गैर तक सड़क का निर्माण, ग्राम सभा ताछला में सड़क निर्माण, ग्राम सल्डोगी से बैडधार तक सड़क निर्माण, ग्राम दियूली खर्की सम्पर्क मार्ग का निर्माण, ग्रामसभा पिल्डी के अन्तर्गत डांडा बाजखाल तक सड़क निर्माण एवं ग्राम पंचायत आगर के अन्तर्गत उखड़ी नामक तोक से आगराखाल तक सड़क का निर्माण कार्य।

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Related Articles

Close