Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश। मुनिकीरेती स्थित कुंभ मेला पार्किग में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने क्रेजी फेडरेशन संस्था की ओर से खोले गए निःशुल्क गर्म वस्त्रों के काउंटर का शुभारंभ किया एवं सौ से अधिक जरूरतमंदों को कंबल बांटे। इस दौरान उन्होंने क्रेजी फेडरेशन के निःशुल्क गर्म वस्त्रों के काउंटर की जमकर सराहना भी की।
क्रेजी फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष डिमरी ने बताया कि प्रतिवर्ष सर्दियों में इस संस्था की ओर से निःशुल्क गर्म वस्त्रों का काउंटर खोला जाता है। जिसमें असहाय एवं जरूरतमंद लोग कड़ाके की ठंड से बचने के लिए काउंटर से निःशुल्क गर्म वस्त्र प्राप्त करते हैं। इसके अलावा समय-समय पर क्रेजी फेडरेशन की ओर से जरूरतमंदों को भोजन भी उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही निर्धन छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पढ़ाई, खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। नगर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, ऋषिकेश मंडी अध्यक्ष विनोद कुकरेती, बीना जोशी, सभासद मनोज बिष्ट, गजेंद्र सजवाण, बिल्लू चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश सेंगर, जगवीर नेगी, शंकर नौटियाल, जगमोहन कुड़ियाल, सोनू ठाकुर आदि उपस्थित थे।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320