UNCATEGORIZED
ग्राम प्रधान के भतीजे की पत्थरों से कूटकूट कर हत्या
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

नैनीताल। जिले के भवाली नगारीगांव के तिरछाखेत में एक युवक की पत्थरों से कूंचकूच कर निर्मम हत्या कर दी गई। बीच सड़क पर शव नग्न अवस्था में मिला है। शरीर पर रगड़ के निशान भी हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि युवक ने हत्यारों के साथ संघर्ष किया होगा। सुबह ग्रामीणों ने शव को नग्न अवस्था में देखा तो दहशत फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पपंचानामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार तिरछाखेत में देर रात नवीन चंद्र उम्र 45 वर्ष पुत्र स्व राम लाल आर्य का शव गाँव के मार्ग पर पड़ा हुआ मिला। मृतक ग्राम प्रधान के ही ताऊ का लड़का है। शव के मुंह को पत्थरों से बुरी तरह कुचला हुआ था। पूरा मुँह खून से सना हुआ था। वहीं शव के शरीर पर रगड़ने के भी निशान हैं। शव नग्न अवस्था में था। कपड़े आसपास ही पड़े हुए थे। सुबह निकले ग्रामीणों ने शव देखा तो हड़कंप मच गया । उन्होंने पुलिस व प्रधान को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची ने पंचनामा भरा। और वहीं फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। जिसने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों में आक्रोश भी है, ग्रामीणों ने जल्द से जल्द हत्यारों को पकड़ने की मांग की है।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320