Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश। मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत ढालवाला बाढ़ सुरक्षा कार्य और खराश्रोत बाढ़ सुरक्षा कार्य का कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने शिलान्यास कर जनता को समर्पित किए। दोनों कार्यों को वित्तीय स्वीकृति मिलने पर स्थानीय लोगों ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का आभार जताया।
शनिवार शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि नरेंद्र नगर विधानसभा में विकास कार्यों का दौर लगातार जारी है। बीते 100 दिनों में 100 से अधिक सड़कों को नरेंद्र नगर विधानसभा में स्वीकृति दी जा चुकी है। अधीक्षण अभियंता आरके गुप्ता ने बताया कि ढालवाला में चार करोड़ 84 लाख (484.41लाख) और खाना स्रोत में साढ़े तीन करोड़ (359.29लाख) रुपए की लागत से बाढ़ सुरक्षा कार्य किया जाना है। उन्होंने बताया की टेंडर इंडिया शुरू कर दी गई है। जनवरी माह से कार्य शुरू होने की उम्मीद की जा रही है। मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, ऋषिकेश मंडी अध्यक्ष विनोद कुकरेती, क्रेजी फेडरेशन अध्यक्ष मनीष डिमरी, सभासद मीनू गोड़ियाल, वंदना थलवाल, मंडल अध्यक्ष राकेश बट, महामंत्री गोपाल चौहान, बीना जोशी, सिंचाई विभाग विभाग के अधिशासी अभियंता कमल सिंह आदि उपस्थित थे।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320