उत्तराखंडपुलिस डायरी

नानकमत्ता में रस्तोगी ज्वैलर्स परिवार के चार लोगों के शव बरामद , जताई जा रही हत्या की आशंका

पहले झाड़ियों में मिले दो शव , ज्वैलर्स थे अजय और उदित रस्तोगी

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

घर पर मिले दो महिलाओं के शव
खटीमा। नानकमत्ता में एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिले हैं। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री की विधानसभा क्षेत्र में चार शव मिलने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
शव मिलने की सूचना मिलने पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए है। साथ ही फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंचा हैं पुलिस को सबसे पहले नानकमत्ता में ही झाड़ियों में दो शव मिले। पुलिस ने इनकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया। आदेश रस्तोगी ने दो शवों में से एक की पहचान अपने भाई अजय रस्तोगी के रूप में की। दूसरे शव की पहचान उदित रस्तोगी के नाम से हुई।
पुलिस के अनुसार अजय और उदित रस्तोगी ज्वैलर्स हैं। अजय रस्तोगी के पिता का नाम शिव शंकर रस्तोगी है। वहीं उदित रस्तोगी के पिता अनिल रस्तोगी हैं। दोनों शवों पर चोट के निशान हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि दोनों की हत्या की गई होगी।
दोनों शव मिलने और उनकी पहचान होने के बाद पुलिस अजय रस्तोगी के घर पहुंचीं तो वहां का सीन देखकर दंग रह गई। घर पर दो महिलाओं के शव पड़े थे। अजय के भाई आदेश रस्तोगी ने बताया कि ये शव उसकी मां और नानी के हैं।

शोक में डूबा नानकमत्ता
रस्तोगी ज्वैलर्स परिवार को चार लोगों की संदिग्ध मौत से पूरा नानकमत्ता शोक में डूब गया है। कोई हत्या की हत्या जता रहा है तो कोई आत्महत्या की बात कह रहा है। शहर में जितने मुंह उतनी बातें हो रही हैं। दूसरी तरफ पुलिस मामले की गंभीरता से ले रही है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Related Articles

Close