उत्तराखंडचुनावी दंगल
सीएम धामी ने किच्छा में राजेश शुक्ला के लिए मांगे वोट बोले- भाजपा के पक्ष में है प्रचंड लहर
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

किच्छा। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को उधमसिंह नगर की किच्छा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला के पक्ष में दो चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए विपक्ष पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है।
उत्तराखंड में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। लिहाजा, तारीख नजदीक आते ही राजनीतिक दलों द्वारा ताबड़तोड़ चुनावी जनसभाएं जारी हैं। मंगलवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किच्छा क्षेत्र के ढोरा डैम व ग्रामीण क्षेत्र शांतिपुरी में भाजपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला के पक्ष में चुनावी सभाओं को संबोधित किया।
इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिए डबल इंजन सरकार जरूरी है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा सरकार ने बड़े-बड़े काम किए हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश-प्रदेश को एक नई ऊर्जा मिली है। आज देश के साथ-साथ प्रदेश भी उन्नति की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की प्रचंड लहर है। इस बार भी प्रदेश की जनता ने मन बनाया है कि वह भाजपा की सरकार बनाएंगे।
वहीं, सीएम धामी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस बोल रही है कि हम सरकार में आएंगे तो मुस्लिम विश्वविद्यालय बनाएंगे। ये तुष्टिकरण है। वोट बैंक की राजनीति है। एक वर्ग विशेष को रिझाने के लिए ये सब किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि इस बार भाजपा 60 से ज्यादा सीटों पर काबिज होगी।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320