Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

जिला कार्यालय में भी हुई तोड़फोड़
पौड़ी। चुनाव में खर्च हुई धनराशि को लेकर पौड़ी भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच विवाद और तीखी नोकझोंक हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई और तोड़फोड़ में बदल गई। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रत्याशी के चुनाव प्रबंधन कर रहे नेताओं पर चुनाव में खर्च हुए धनराशि का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया। पौड़ी भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह नेगी, विकास चौहान, विकास नेगी ने पार्टी प्रत्याशी का चुनाव प्रबंधन देख रहे नेताओं पर भुगतान नहीं किए जाने का आरोप लगाया। देखते ही देखते कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। नोकझोंक में कार्यालय में कुछ कुर्सियां भी टूट गईं।
हालांकि, बाद में किसी तरह मामला शांत कराया गया। शहर में भाजपा कार्यालय में हुई नोकझोंक और विवाद चर्चा का विषय बना रहा। नाराज कार्यकर्ताओं ने कहा पार्टी ने 6 दिन के लिए वाहन बुक किए। जिसके लिए प्रतिदिन का एक हजार नकद और ईंधन का खर्च का भुगतान किया जाना था, लेकिन मतदान प्रक्रिया होने के तीन दिन बाद भी चुनाव प्रचार में हुए खर्च की धनराशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है।वहीं, बीजेपी नेताओं का कहना है कि कुछ कार्यकर्ता फर्जी बिल लेकर भुगतान के लिए आए, जिसका भुगतान नहीं हो सकता है। वहीं, भाजपा जिला महामंत्री जगत किशोर बड़थ्वाल ने बताया कहा वह पौड़ी से बाहर हैं। कार्यालय में हुए विवाद की जानकारी ली जा रही है। किसी भी कार्यकर्ता द्वारा अनुशासनहीनता का मामला सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस मामले में कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद नेगी ने चुटकी लेते हुए कहा भाजपा को अपना ही बोया काटना पड़ रहा है। भाजपा लगातार कांग्रेस में गुटबाजी की बातें कर जनता को गुमराह करने का काम कर रही थी। इस चुनाव में भाजपा ने अपने छोटे कार्यकर्ताओं का पैसा दबाकर अपनी जेबों को भरा है।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320