Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

देहरादून। अपने घर से मनमुटाव के चलते ऋषिकेश आकर एक न्यूज चैनल की महिला एंकर ने होटल के कमरे अपने हाथों की नस काटकर उसका वीडियों बनाकर अपने पति को भेज दिया। जिसके बाद उसके पति ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मुनि की रेती पुलिस की तत्परता की वजह से न्यूज एंकर की जान बच पाई.। सनसनी फैलाने वाली इस घटना से रात को ऋषिकेश से लेकर दिल्ली तक हड़कंप मचा रहा।
मिली जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक, मुनि की रेती के मोबाइल नंबर पर बृजेश श्रीवास्तव नाम के एक व्यक्ति का फोन आया। व्यक्ति ने बताया कि उनके न्यूज चौनल की एंकर निवासी दिल्ली अपने घर से मनमुटाव होने पर ऋषिकेश आई है। जिसकी मोबाईल लोकेशन शत्रुघ्न घाट पर थी। श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ देर पहले एंकर द्वारा अपने पति को एक वीडियो बनाकर भेजा गया है। वीडियो में किसी होटल के कमरे में हाथ की नस काटने के दृश्य हैं। होटल के कमरे में खून ही खून फैला है। महिला एंकर का पति कोलकाता में नौकरी करता है। यह सूनते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना आनन पुलिस ने बड़े अधिकारियों को दी। क्योंकि मुनिकीेरेती में होटलों की भरमार है। जिस कारण महिला एंकर को ढूढंना काफी चुनौतीपूर्ण काम था। इसके बाद पुलिस ने अधिकारियों के निर्देशन में आठ टीमें गठित कर महिला एंकर की खोजबीन शुरू कर दी। देर रात तपोवन क्षेत्र में महिला होटल गेंड अलोवा में मिली। जिसके बाद तत्काल महिला एंकर को तुरंत होटल के कर्मचारी तथा महिला सिपाही की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। महिला एंकर को समय से ढूंढकर अस्पताल ना पहुंचाया जाता तो उसकी मौत भी हो सकती थी। उपचार के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द किया गया है।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320