उत्तराखंडरेलवे

पहाड़ों में 2026 तक दौड़ने लगेगी ट्रेन

ऋ​षिकेश। रेल निर्माण में तमाम कठिनाईयों के बाद बावजूद आरवीएनएल लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। निर्माण कार्य तय समय हुआ तो 2026 तक पहाड़ों में ट्रेन फर्राटा मारते हुए दिखेगी। आरवीएनएल के अनुसार रेलवे निर्माण का कार्य अब 73 प्रतिशत तक पूरा कर लिया गया है।

शुक्रवार को रेल विकास निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक अजीत सिंह यादव ने पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होंने ऋषिकेश- कर्णप्रयाग रेलवे प्रोजेक्ट के निर्माण कार्यों को लेकर जानकारी साझा की। बताया कि 125 किमी. लंबी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग नई ब्रॉड गेज रेल लाइन परियोजना का निर्माण रेल विकास निगम ने कई कठिनाई को पार कर तेज गति से संचालित किया जा रहा है। दावा करते हुूए कहा कि निर्माण कार्य में कोई कठिनाई ना आए तो 2026 में रेल पहाड़ों पर दौड़ने लगेगी। बताया कि निर्माण कार्यों की तो अब तक आरवीएनएल ने 73 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया है। सुरंग का कार्य 2024 तक पूरा करने का दावा किया है। बताया कि परियोजना में 125 किमी. की दूरी मे 104 किमी. रेल सुरंग के अंदर से ही होकर गुजरेगी। जिसके तहत अब तक 75 किमी. की सुरंग निर्माण को पूरा किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!