उत्तराखंडराशिफल

*अप्रत्याशित रूप से कोई स्त्री, दलित अथवा छोटे कार्यकर्ता के सिर सज सकता है उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का ताज*

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश। उत्तराखंड विधानसभा 2022 सामान्य निर्वाचन समाप्त होने के बाद पूर्ण बहुमत प्राप्त भारतीय जनता पार्टी अभी तक मुख्यमंत्री का चेहरा तय नहीं कर पाई है इस बीच उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल का इस संबंध में बड़ा बयान आया है

संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के लिए सटीक भविष्यवाणी करने वाले आचार्य चंडी प्रसाद घिल्डियाल बताते हैं कि उत्तराखंड राज्य की कुंडली में बुध की महादशा में शनि की अंतर्दशा चल रही है इसलिए अप्रत्याशित रूप से कोई महिला अथवा दलित अथवा बहुत छोटे कार्यकर्ता से नेता बने हुए व्यक्ति के सिर पर मुख्यमंत्री का ताज सज सकता है। हाईकमान द्वारा दोबारा पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा के सवाल पर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि वह भी तो छोटे कार्यकर्ता ही हैं
मंत्रों की ध्वनि को यंत्रों में परिवर्तित करने की वजह से ज्योतिष वैज्ञानिक सम्मान से सम्मानित डॉक्टर घिल्डियाल विश्लेषण करते हुए बताते हैं कि उन्होंने विधानसभा चुनाव में कहा था कि शनिदेव की कृपा से स्त्री वर्ग और दलित वर्ग के जो भी लोग चुनाव लड़ेंगे उन्हें अधिकांशतः सफलता प्राप्त होगी और यह बात बिल्कुल सच साबित हुई है अब वे कहते हैं कि शनि देव और बुध की ही स्थिति की वजह से अप्रत्याशित रूप से हाईकमान द्वारा किसी महिला दलित अथवा छोटे कार्यकर्ता को यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है
मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण पर चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि होलाष्टक में तो नहीं हो सकता है परंतु उसके बाद भी खरमास चल रहा है इसलिए बहुत सही लग्न और ग्रहों की स्थिति के हिसाब से शपथ ग्रहण का समय तय करना होगा अन्यथा बहुमत होने के बावजूद सरकार की स्थिति डामाडोल रह सकती है क्योंकि सब कुछ ग्रहों की स्थिति पर ही निर्भर करता है
विदित है कि ज्योतिष के चमकते हुए सितारे आचार्य चंडी प्रसाद घिल्डियाल 16 मार्च से 20 मार्च तक होलाष्टक साधना के लिए अपने देहरादून धर्मपुर निवास पर उपस्थित रहेंगे जहां उनसे बड़े नेताओं सहित अधिकारियों और आम जनता के मिलने के समय तय हो रहे हैं

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Related Articles

Close