उत्तराखंडप्रशासनिक खबरें
सीएम धामी ने किया मसूरी चिकित्सालय में सीटी स्कैन मशीन का लोकार्पण
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरूवार को मसूरी में जिला चिकित्सालय में डीएलएफ फाउंडेशन द्वारा दी गई सीटी स्कैन मशीन का लोकार्पण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मसूरी टाउन हॉल में आयोजित भाजपा के द्वारा स्वागत समारोह में शिरकत की। जहां पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल और भाजपा के सभी युवा मोर्चाे के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। वहीं, इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किये जाने को लेकर अपना संकल्प दोहराया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि वह प्रधानमंत्री की कार्यशैली से काफी प्रभावित हैं। जिस तरीके से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 घंटे काम करते हैं। वह उन्हीं के पद चिन्हों पर काम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर प्रदेश की जनता का प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाए जाने पर आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश की सरकार यूनिफॉर्म सिविल कोड को जल्द लागू करने जा रही है जिसके लेकर समिति का गठन कर दिया गया है। वहीं, इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने मसूरी की कई समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि मसूरी में सर्वे ऑफ इंडिया की सैकड़ों बीघा जमीन बेकार पड़ी है, जहां पर रोजगारपरक इंस्टीट्यूट बनाए जा सकते हैं। साथ ही उन्होंने भिलाड़ू स्टेडियम और मसूरी में तहसील या सब तहसील बनाए जाने की मांग भी क। .आयोजित कार्यक्रम मंे अन्य वक्ताओं ने कहा कि आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश चहुमुंखी विकास कर रहा है। वहीं, लगातार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सरकार प्रदेश के विकास का कार्य कर रही है। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष की सारी गणित एक बार फिर फेल हो गई है। जहां पर विपक्ष चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मात्र 20 सीटें दे रहा था। वहीं, एक बार फिर पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320