उत्तराखंडभ्रष्टाचार
विजलेंस टीम ने तहसील में कानूनगो को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

रुड़की। विजिलेंस की टीम ने तहसील में एक कानूनगो को 15 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। अभी विजिलेंस की टीम पकड़े गए कानूनगो से पूछताछ कर रही है। वहीं, विजिलेंस की इस कार्रवाई से तहसील में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा। जानकारी के मुताबिक, रुड़की तहसील में तैनात कानूनगो राजकुमार सैनी ने एक महिला से किसी कार्य के लिए रिश्वत की मांग की थी। महिला ने मामले की शिकायत विजिलेंस से की और बात होने के अनुसार महिला आज 15 हजार रुपये लेकर कानूनगो के पास पहुंची। जैसे ही कानूनगो ने अपने हाथ में पैसे पकड़े तो वहां पहले से मौजूद विजिलेंस की टीम ने उसे दबोच लिया। वहीं, इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। विजिलेंस टीम ने आरोपी से हिरासत में लेकर पूछताछ की। बताया जा रहा है कि पकड़े गए कानूनगो राजकुमार की बेटी की इसी माह की 17 तारीख को शादी होनी है। कानूनगो राजकुमार के रिटायरमेंट के भी कुछ ही माह बाकी बचे हैं।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320