Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

देहरादून। उत्तराखंड में केंद्रीय योजना के तहत पर्यटन क्षेत्र में हो रहे कार्यों के संबंध में सचिव पर्यटन, पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार अरविंद सिंह (आईएएस) ने शुक्रवार को देहरादून में उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। आईएचएम के सभागार में आयोजित बैठक में केंद्रीय सचिव, पर्यटन अरविंद सिंह प्रसाद ने योजना और स्वदेश दर्शन जैसी केंद्रीय योजना के तहत हुए कार्यों की जानकारी ली।
बैठक में अपर सचिव पर्यटन सुश्री सोनिका (आईएएस) और अपर निदेशक श्रीमती पूनम चंद ने प्रसाद योजना और स्वदेश दर्शन योजना के तहत उत्तराखंड में हुए कार्यों की जानकारी दी। कार्यों की सराहना करते हुए केंद्रीय सचिव, पर्यटन अरविंद सिंह ने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित कराएं।
बैठक में यूटीडीबी अपर निदेशक विवेक सिंह चौहान और आईएचएम के प्राचार्य जगदीश खन्ना समेत विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320