Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश। श्यामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के रुसा फार्म में अपने ससुराल पहुंचे एक युवक ने हवा में दो फायर किए और स्वयं को कमरे में बंद कर लिया। घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। पत्नी ने केस कोर्ट में डाला है। बनखंडी ऋषिकेश निवासी पति सुलह के लिए अपनी पत्नी से मिलने गया था। फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ करने में जुटी है।जानकारी के मुताबिक, श्यामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत गंगोत्री कालोनी रुसा फार्म निवासी महिला से बनखंडी ऋषिकेश निवासी युवक का तलाक से जुड़ा मामला कोर्ट में चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, बुधवार की दोपहर युवक पत्नी के मायके पहुंचा। जहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। युवक ने अपने साथ लाया तमंचा निकाला, उससे दो हवाई फायर किए। जिसके बाद युवक ने वहीं पर अपने आप को एक कमरे में बंद कर लिया।फायर की आवाज सुन मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को कमरे से बाहर निकाला। उसके कब्जे से एक तमंचा और दो कारतूस के खोखे बरामद किए गए हैं।
श्यामपुर पुलिस चौकी प्रभारी राम नरेश शर्मा ने बताया कि बनखंडी ऋषिकेश निवासी अजय शाह का विवाह चार वर्ष पूर्व इस युवती से हुआ था। इनकी एक संतान भी है। दोनों के बीच विवाद चल रहा है। महिला ने न्यायालय में खर्चे के लिए वाद भी दायर किया है। आरोपित के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320