Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश। यातायात और पर्यटन विकास सहकारी संघ ने चारधाम यात्रा के लिए 374 बसों की लॉटरी निकाली। पहला नंबर कांट्रैक्ट कैरिज की बस का निकला। चारधाम पर यात्रियों को लेकर सबसे पहले यही बस जाएगी।
संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति से खुद को अलग रखने वाले यातायात और पर्यटन विकास सहकारी संघ ने चारधाम यात्रा के लिए तैयारी शुरू कर दी है। गुरुवार को देहरादून रोड स्थित संघ कार्यालय में चारधाम यात्रा में संचालित होने वाली बसों की लॉटरी निकाली गई। संघ अध्यक्ष मनोज ध्यानी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में संचालक मंडल, वाहन स्वामियों, कर्मियों की मौजूदगी पंडित हरिकृष्ण उनियाल ने पूजा अर्चना की। इसके बाद लॉटरी निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई। संघ अध्यक्ष ध्यानी ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए 168 कांट्रैक्ट कैरिज और 206 लोकल बसें आरक्षित की गई हैं, जिनकी लाटरी निकाली गई। संघ उपाध्यक्ष नवीन रमोला ने सभी बस मालिकों से बसों को तकनीकी रूप से फिट रखने और तीर्थयात्रियों से मित्रवत व्यवहार रखने का आह्वान किया। मौके पर संघ संचालक मनोहर रौतेला, मनोज आर्य, हरीश नौटियाल, गोपाल चौहान, भोलादत्त जोशी, दाताराम रतूड़ी, योगेश उनियाल, धूमन थलवाल, सचिव जसपाल भंडारी समेत रघुवीर रावत, जगदीश नौटियाल, रामप्रसाद सकलानी, गजेंद्र रांगड़, सुरेश जुयाल, ओपी रूडोला, संजय भंडारी, राकेश गुसाईं मौजूद रहे।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320