उत्तराखंडराशिफल

*आज का ‍राशिफल 14मई 2022 : आचार्य पंकज पैंन्यूली*

 

‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि-आज आपके घर में कोई मांगलिक कार्य सम्पन हो सकता है। आप पुराने वाहन के बदले नया वाहन भी खरीद सकते हैं। जो लोग वस्त्र और दूध आदि तरल पदार्थों के व्यापार से जुड़े हैं, उन्हें आज काफी अच्छा मुनाफ़ा हो सकता है।

वृष राशि-आज आपकी  व्यर्थ में ही भागदौड़ हो सकती है। साथ ही आप किसी अनावश्यक काम से भी जुड़ सकते हैं। लेकिन यदि आप पहिले से किसी कार्य की सफलता को लेकर प्रयासरत हैं, तो आज उसमें आपको कुछ सफलता की संभावना नजर अवश्य आ सकती है।
मिथुन राशि-आज आपका चिंतन स्वयं के प्रति काफी तुलनात्मक रहेगा। विद्यार्थी वर्ग और संगीत विधा से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन खास है। जो संगीत के प्रशिक्षु हैं,उन्हें आज प्रस्तुतिकरण का अच्छा अवसर मिलेगा, और जो स्थापित संगीतज्ञ हैं, उन्हें आज अच्छा आर्थिक लाभ मिल सकता है।

कर्क राशि-आप जिस किसी भी कार्य या कार्य क्षेत्र से जुड़े हैं, उसमें आज आपको प्रतिष्ठा मिलने वाली है। आज आप घर में सौन्दर्यकरण का काम भी करवा सकते हैं। आप को किसी निजि प्रियजन से भी काफी प्रसन्नता मिल सकती है। यदि आप व्यापारी हैं,तो आज आपको अनायास ही कोई बड़ा फ़ायदा मिलने वाला है।

सिंह राशि-आज आपको किसी नये काम की शुरुआत करने  से बचना उचित रहेगा।आपका वेबजह भ्रमण भी हो सकता है। अतः आज अपने नियमित कार्यों में ध्यान केंद्रित रखें।

कन्या राशि-आज आप अपनी वित्तीय स्थिति को सुधारने के बारे में गम्भीरता पूर्वक विचार करेंगे। आपका रुका हुआ पैसा भी आज वापस आ सकता है। इसके अतिरिक्त आप अपनी कन्या सन्तान के लिए भी पूंजी निवेश या वचत कर सकते हैं।।

तुला राशि-यदि आप आज  नौकरी संबंधित किसी साक्षात्कार का प्रतियोगी परीक्षा का हिस्सा बनते हैं, तो आपको बहुत अच्छे सफलता कारक परिणाम प्राप्त होंगे।जिन लोगों की पदोन्नति किसी कारण बस लम्बित है,उन्हें आज अच्छे संकेत प्राप्त होंगे।…..

वृश्चिक राशि-आज आप किसी दूरस्थ धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बना सकते हैं। किसी विशिष्ट व्यक्ति का साथ भी आज आपको मिल सकता है। यदि आपने विदेश जाने के लिए आवेदन किया है, तो आज आपको विदेश जाने के स्पष्ट संकेत मिल सकते हैं। आपको बच्चों की तरफ से कोई अच्छी सूचना मिल सकती है।

धनु राशि-आज आपको आर्थिक लाभ के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। लेकिन अपेक्षित लाभ अवश्य होगा। आपके जीवनसाथी को आंशिक स्वास्थ्य समस्या से जूझना पड़ सकता है।

मकर राशि-आज आपको जीवन साथी की ओर से कोई ख़ुशी मिल सकती है। ख़ासकर उनकी नौकरी या व्यवसाय से संबंधित।  यदि आप व्यवसाय वर्ग से जुड़े हैं, तो आज आपको कोई उन्नतिकारक अवसर मिल सकता है। यदि किसी अदालती विवाद से आप जूझ रहे हैं, तो आज आपको अपेक्षित राहत मिलने वाली है।

कुम्भ राशि-आज आपकी पिछली किसी बड़ी समस्या का समाधान होने वाला है। यदि आप कानून से संबंधित वकालत आदि पेशे से जुड़े हैं, तो आज आपको कोई विशेष उपलब्धि मिल सकती है। लेकिन स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानी भी आज आपको रह सकती है। ख़ासकर पेट और रक्त विकार रहने की संभावना बन सकती है।
मीन राशि-आज आपको कार्यक्षेत्र में कुछ असंतोष मिल सकता है। क्योंकि उचित परिश्रम के वावजूद भी आपको पूर्ण लाभ से वंचित रहना पड़ सकता है।खासतौर पर यदि आप प्रस्तुति करण या रिपोर्टिंग आदि काम से जुड़े हैं, तो आज आपको पुनरावलोकन की जरूरत है। यदि आप विद्यार्थी हैं, तो आज आपको  असमंजस की स्थिति से गुजरना पड़ सकता है।

आप का दिन शुभ हो जय श्री कृष्णा।


Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Related Articles

Close