Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को अल्मोड़ा दौरे पर रहे।सीएम धामी ने श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास के चतुर्थ वार्षिकोत्सव समापन कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने डोल आश्रम में पूजा पाठ भी किया। सीएम धामी ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अल्मोड़ा के डोल आश्रम आने की अपील की है।
चंपावत उपचुनाव को रिकॉर्ड मतों से जीतने के लिए सीएम धामी मंदिर-मंदिर का दौरा कर रहे हैं। साथ ही लोगों के बीच पहुंचकर उनके दुख दर्द भी बांट रहे हैं। इसी सिलसिले में सीएम धामी अल्मोड़ा पहुंचे जहां उन्होंने श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास के चतुर्थ वार्षिकोत्सव समापन कार्यक्रम में शिरकत की। सीएम धामी ने चंपावत उपचुनाव में जीत का दावा करते हुए कहा कि चंपावत देवी देवताओं की भूमि है। यहां देवताओं का आशीर्वाद जरूर मिलेगा। गौरतलब है कि डोल आश्रम दुनिया के सबसे बड़े श्रीयंत्र के लिए प्रसिद्ध है। चतुर्थ वार्षिकोत्सव एवं पीठम स्थापना के अवसर पर यहां विगत एक पखवाड़े से भव्य पूजा पाठ अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए काशी, मथुरा समेत देश के नामचीन सिद्धपीठों के साधु-संत और प्रकांड विद्वान ने यहां हिस्सा लिया।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320