उत्तराखंडशहर में खास
अच्छी पहल: कैबिनेट मंत्री का जन्मदिवस सादगीपूर्वक मनाया जाएगा
उन्होंने कार्यकर्ता से रक्तदान शिविर , स्वच्छता अभियान पर दिया जोर
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का जन्मदिन बड़ी सादगी साथ मनाया जायेगा। उनके जन्मदिवस पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, प्रतिभाओं को निखाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम के आयोजन की अपील की है।
जनसंपर्क अधिकारी ताजेंद्र सिंह नेगी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर कोई भी कार्यकर्ता उपहार, पुष्पगुच्छ, शॉल या अन्य कीमती सामान न लेकर आएं। यह
नेगी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री के जन्मदिन पर ऐसा कार्य करें, जो समाज हित में हो, जिससे किसी की मदद की जा सके। बताया कि उन्होंने जनहित के कार्यों में सदैव बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करते हैं। सामाजिक कार्यों को प्राथमिकता के साथ करते हैं।
नेगी ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि अपनी शुभकामनाएं गिफ्ट्स व अन्य सामग्रियों के बजाय किसी के चेहरे पर मुस्कान लाकर दें। यही उनके के लिए सच्ची शुभकामनाएं व बधाई संदेश होगा।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320