Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश 30 मई। कैबिनेट मंत्री क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने सोमवती अमावस्या के अवसर पर गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और वैभव की कामना की।
सोमवार को अग्रवाल ने धर्मपत्नी के साथ आस्था पथ पर पीपल के वृक्ष की वट सावित्री व्रत के अवसर पर पूजा अर्चना की। श्री अग्रवाल ने कहा कि आज के दिन भोलेनाथ, माता पार्वती और पीपल के वृक्ष की पूजा बहुत फलदायी मानी जाती है। जीवन में सुख-समृद्धि बनाए रखने और हर संकट से मुक्ति पाने के लिए सोमवती अमावस्या का दिन अहम होता है। उन्होंने व्रती महिलाओं को अपनी शुभकामनाएं देते हुए इस पर्व को हर्ष और उल्लास के साथ मनाने को कहा।
अग्रवाल ने कहा कि आज ही के दिन न्याय के देवता शनि जी की जयंती है, ऐसे में इस वर्ष सोमवती अमावस्या का महत्व ओर भी बढ़ गया है। कहा कि जिस व्यक्ति पर शनिदेव की कृपा होती है उसे जीवन में किसी चीज का भय नहीं होता और हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने शनि भगवान की अर्चना करते हुए प्रदेश में न्याय व्यवस्था को सही दिशा में चलाने की कामना भी की।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320