उत्तराखंडहादसा

सीएम धामी व सीएम चौहान ने किया दुर्घटना स्थल का निरीक्षण, मध्य प्रदेश के यात्रियों से भरी बस गत रात्रि डामटा में हो गई थी दुर्घटना ग्रस्त

दुर्घटना में 25 की मौत व 3 घायल हो गए हुए

उत्तरकाशी। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के रिखाऊखड्ड डामटा के समीप बस दुर्घटना स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। मुख्यमंत्री धामी एवं मध्यप्रदेश के सीएम चौहान ने बस दुर्घटना में मृतक रामसजी एवं बांके बिहारी के रिश्तेदार कृष्ण बिहारी द्विवेदी से बातचीत की। तथा वाहन दुर्घटना में मृतक सभी श्रद्धालुओं के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक अन्य बस में सवार मध्यप्रदेश के तीर्थ यात्रियों से भी बातचीत की।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। कल घटना की सूचना मिलते ही हम लगातार उत्तराखंड सरकार के सम्पर्क में थे। जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में राहत और बचाव  कार्य तत्काल प्रारम्भ  किए। रेस्क्यू ऑपरेशन में जितनी जल्दी हो सकता था सभी ने तेजी से काम किया। जिला प्रशासन और स्थानीय निवासियों द्वारा  रात में ही पार्थिव शरीर को गहरी खाई से निकाला। पोस्टमार्टम व पंचनामा की कार्यवाही तेजी से की गई। यात्रियों के पार्थिव शरीर को जौलीग्रांट देहरादून भेजा गया है। यात्रियों के पार्थिव शरीर को सेना के हेलीकॉप्टर के माध्यम से खजुराहो (मध्यप्रदेश) पहुंचाया जाएगा। जहां से उनके पार्थिव शरीर को उनके घर भेजा जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हृदयविदारक बस दुर्घटना के मजिस्ट्रियल जाँच के आदेश दिए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा करने आ रहें तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं सुगम व सुदृढ़ यात्रा को लेकर लगातार रजिस्ट्रेशन कि व्यवस्था कर रहे है उसके बावजूद यह घटना हुई जो बेहद दुःखद है इस घटना का संज्ञान  प्रधानमंत्री जी  ने भी स्वयं व्यक्तिगत रूप से लिया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार पहले दूरभाष पर घटना की जानकारी लेते रहें और उसके बाद  घटनास्थल पहुंचे है।  जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस द्वारा तेजी से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। तीर्थ यात्रियों के पार्थिव शरीर को खाई से निकाला। राज्य सरकार की यही कोशिश  है की उनके पार्थिव शरीर जल्द उनके घरों को पहुंच जाएं। तीर्थ यात्रियों के पार्थिव शरीर को डामटा से सड़क के माध्यम से जॉली ग्रांट एयरपोर्ट के लिए भेजा गया है। प्रधानमंत्री राहत कोष और मध्य प्रदेश सरकार ने मृतक के परिजनों एवं घायलों को मुआवजा राशि देने का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री राहत कोष से  मृतक परिजनों को 2 लाख एवं घायलों को 50 हजार एवं मध्यप्रदेश की सरकार मृतक के परिजनों को 5 लाख एवं  घायलों को 50 हजार की राशि देगी।  हमारी सरकार भी मृतक के परिजनों को 1 लाख एवं घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजा राशि देगी।
इस दौरान गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार, डीआईजी पुलिस करन सिंह नगन्याल, डीएम उत्तरकाशी अभिषेक रुहेला, डीएम टिहरी इवा आशीष श्रीवास्तव, एसपी अपर्ण यदुवंशी, पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश चौहान, प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजपा मनबीर सिंह चौहान, एसडीएम चतर सिंह चौहान, शालिनी नेगी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

मृतकों के नाम
अनिल कुंवर पुत्र जागेश्वर प्रसाद (उम्र 50 वर्ष), निवासी- सिमरिया, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश।
मेनका कटेहा पत्नी लूले (उम्र 56 वर्ष), निवासी- मोहंद्रा, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश।
रामकुवर (उम्र 58 वर्ष), निवासी- सांठ एसपी सिमरिया, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश।
उमा देवी पत्नी दिनेश कुमार द्विवेदी (उम्र 59 वर्ष), निवासी- सिमरिया, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश।अ
वधेश पांडे पुत्र पवाई (उम्र 62 वर्ष), निवासी- सिमरिया, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश।
राजकुमार (उम्र 58 वर्ष), निवासी- सिमरिया, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश।
रूप नारायण (उम्र 62 वर्ष), निवासी- सिमरिया, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश।
गीताबाई पत्नी राज जी राम (उम्र 64 वर्ष), निवासी- सिमरिया, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश।
राजकुमार पुत्र मरुराम (उम्र 39 वर्ष), निवासी- कक गुनोट, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश।
शीला बाई पत्नी राम भरोसे (उम्र 60 वर्ष) निवासी- अमानगंज, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश।
जनक कुंवर पुत्र मानसिंह (उम्र 50 वर्ष), निवासी- छतरपुर, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश।
जागेश्वर (उम्र 7 वर्ष), निवासी- सिमरिया, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश।
बांके बिहारी (उम्र 70 वर्ष), निवासी- मोहंद्रा, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश।
रामसजी पत्नी बांके बिहारी (उम्र 54 वर्ष), निवासी- मोहंद्रा, जिला पन्ना,
मध्यप्रदेश।सोमत रानी पत्नी गजराज सिंह (उम्र 60 वर्ष), निवासी- सिमरिया, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश।
सरन सिंह पुत्र चंदन सिंह (उम्र 50 वर्ष), जिला पन्ना, मध्यप्रदेश।
बद्री शर्मा (उम्र 64 वर्ष), निवासी- मोहंद्रा, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश।
चंद्र काली पत्नी बद्री प्रसाद (उम्र 50 वर्ष), निवासी- मोहंद्रा, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश।
सरोजी बाई (उम्र 50 वर्ष) निवासी- मोहंद्रा, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश।
करन सिंह (उम्र 60 वर्ष), निवासी- सिमरिया, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश।
हरिनारायण दुबे (उम्र 61 वर्ष) निवासी- सिमरिया, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश।
शंकुतला पत्नी अवधेश (उम्र 58 वर्ष), निवासी- पवई, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश।
राम भरोसे (उम्र 60 वर्ष), निवासी- एसपी सुनवानी, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश।
दिनेश कुमार (उम्र 60 वर्ष), निवासी- एसपी सुनवानी, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश।
राजाराम पुत्र बुद्धि सिंह (उम्र 65 वर्ष), निवासी- सिमरिया, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश।
विक्रम बोरा पुत्र केसर सिंह बोरा (उम्र 29 वर्ष), निवासी- अल्मोड़ा, उत्तराखंड।

घायलों के नाम
उदय सिंह पुत्र श्याम सिंह (उम्र 63 वर्ष), निवासी- सिमरिया, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश।
हीरा सिंह पुत्र धर्म सिंह (उम्र 45 वर्ष), निवासी- पिथौरागढ़, उत्तराखंड
हाथी राजा पत्नी उदय सिंह (उम्र 60 वर्ष), निवासी- सिमरिया, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश।
राजकुमार पुत्र नकलूम (उम्र 58 वर्ष)

Related Articles

Close