Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

नई टिहरी। घनसाली-धुत्तु रोड पर सौड़ के पास पिकअप वैन खाई में गिर गई है। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को पास के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक घटना गुरुवार दोपहर की है।
सौड़ के पास पिकअप वाहन खाई में गिर गया। हादसे के समय वाहन में 8 लोग सवार थे। राहगीरों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और लोगों को खाई से बाहर निकाला। हालांकि तबतक 5 लोगों की मौत हो चुकी थी और तीन लोग घायल थे। घायलों के पास के हॉस्पिटल में भेजा गया है।
टिहरी में हुए हादसे के कारणों को अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस व जिला प्रशासन मृतकों की पहचान में लगा हुआ है। साथ ही घायलों का उपचार किया जा रहा है। गंभीर रूप से घायलों को हायर सेन्टर रेफर कर दिया है। प्रदेश में सड़क हादसों पर रोक नहीं लग पा रही है। 5 जून को यमुनोत्री हाईवे पर हुए बस हादसे ने जनमानस को झकझोर कर रख दिया। यात्रियों की बस खाई में गिरने से 26 यात्रियों की मौत हो गई थी। मृतक मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। चारधाम यात्रा के दौरान ड्राइवर रात दिन गाड़ियां दौड़ा रहे है और अपने आराम का भी ध्यान नहीं रख रहे हैं जो कि दुर्घटना का कारण बन रहे हैं।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320