उत्तराखंडप्रशासनिक खबरें
रक्षा मंत्री राजनाथ ने किया ज्वॉइंट सिविल मिलिट्री ट्रेनिंग प्रोग्राम का शुभारंभ
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

देहरादून। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में ज्वॉइंट सिविल मिलिट्री ट्रेनिंग प्रोग्राम का शुभारंभ किया। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश में ही रक्षा उपकरण तैयार किए जा रहे हैं और आने वाले समय में भारत को रक्षा उपकरण खरीदने के लिए दुनिया के दूसरे देशों पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
उन्होंने आगे कहा कि भारत कभी किसी देश के साथ युद्ध नहीं चाहता और आज तक भारत ने किसी दूसरे देश की जमीन पर कब्जा नहीं किया है। भारत ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना में विश्वास करता है। लेकिन, भारतीय सेना देश की सीमाओं की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहती है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार सुबह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे. एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। जहां से वे मसूरी के लिए रवाना हुए. मसूरी सेंट जॉर्ज कॉलेज के हेलीपैड पर रक्षा मंत्री का हेलीकॉप्टर उतरा। हेलीपैड पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने फूलों का गुलदस्ता देकर राजनाथ सिंह का स्वागत किया। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे को लेकर मसूरी में रूट डायवर्ट किया गया है। इसके तहत मसूरी सेंट जॉर्ज कॉलेज हेलीपैड से मसूरी लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी जाने वाले मार्ग पर जेपी बैंड से किंग्रेग तिराहे से लाइब्रेरी चौक तक जीरो जोन रहेगा।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320