उत्तराखंडराशिफल

*आज का ‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍राशिफल 28 जुलाई  2022 : आचार्य पंकज पैन्यूली*

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आज आपको कामकाज को लेकर आंशिक परेशानी रह सकती है। मानसिक अस्थिरता व संशयात्मक प्रवृति के कारण आप असहज महसूस कर सकते हैं। हालाँकि आपके कुछ बिगड़े हुए काम सुधर सकते हैं। परिजनों से मतभेद होने की संभावना भी बन रही  है। कार्यस्थल पर भी संयम व धैर्य के साथ दिन व्यतीत करने की आवश्यकता है।

वृष राशि-आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपकी कोई बहुप्रतीक्षित योजना या कार्य हल हो सकता है। आर्थिक निवेश के बारे में आप विचार बना सकते हैं। लेक़िन निवेश विश्वसनीय  योजनाओं या जगह/क्षेत्र विशेष में  ही करें। नौकरी व्यवसाय में कुछ उन्नतिकारक अवसर प्राप्त हो सकते हैं।लेकिन आपको कोई हतोत्साहित या नुक़सान पहुंचाने की कोशिश भी कर सकता है। अतः सावधनी के साथ दिन व्यतीत करें।

मिथुन राशि- आपके लिए आज का दिन भी सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके कामकाज वैसे तो दुष्प्रभावित नही होंगे लेक़िन,आप स्वयं कंफ्यूजन/असमंजस  की स्थिति में रह सकते हैं। अन्यथा नौकरी व्यापार संबंधी आपके कोई रुके व उलझे हुए कार्य सुधर भी सकते हैं। कागज़ी कार्यवाही के लिए भी दिन अच्छा नही है। पेट विकार रहने की भी संभावना बन रही है।

कर्क राशि- आज का दिन  आपके लिए पिछले दिनों की अपेक्षाकृत अच्छा रहने वाला है। आपके स्थाई कामकाज में आने वाली परेशानी कुछ कम हो रही है, लेक़िन जोखिम वाले कार्यों से आज भी दूरी रखना उचित होगा। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा अथवा मान-सम्मान को भी ठेस पहुंच सकती है। दिन को अनुकूल बनाने के लिए शिवालय में जाकर भगवान शिव का दूध से अभिषेक करें।

सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए कुछ संघर्षकारक रह सकता है। आपके द्वारा प्रस्तावित कार्य बाधित हो सकते हैं। हालाँकि आप अपने पुरुषार्थ से कार्य साधने में सफल हो सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य को लेकर भी आप चिंता में रह सकते हैं। आज आपको साथी कर्मचारियों के साथ भी अच्छा तालमेल बनाकर चलना होगा। किसी छोटी यात्रा पर जाने का भी योग बन रहा है।

कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए  शुभ रहने वाला है। आपके रुके हुए  कार्य पूरे हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना भी बन रही है। हालाँकि कामकाज को लेकर  कुछ अड़चनों का सामना भी आपको करना पड़ सकता है। फिर भी आपके उद्देश्य पूर्ण होंगे। रोज़गार के लिए संघर्षरत लोगों को भी आज सफलता मिल सकती है।

तुला राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य तो यथावत चलते रहेंगे,लेकिन यदि आप किसी नये कार्य की शुरुवात कर रहे हैं,या कहीं साक्षात्कार देने जा रहे हैं,तो आत्मविश्वास कायम रखें। जीवन साथी के साथ भी विवाद होने की संभावना बन रही है। नौकरी वर्ग से जुड़े लोगों को आज उच्चस्थ और अधीनस्थ दोनों वर्ग के कर्मचारियों से अच्छा तालमेल रखना होगा। दिन को अनुकूल बनाने के लिए शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें और फिर 51बेल पत्ते अर्पित करें।

वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके  लिए पिछले दिनों के मुक़ाबले कुछ अच्छा रहने वाला है। कामकाज को लेकर आपकी परेशानियां कम होंगी। आपके  मनोबल में भी इज़ाफ़ा होगा। यदि आपने  विदेश जाने के लिए कहीं आवेदन किया है, या प्रयासरत हैं, तो आज आपको आशानुकूल परिणाम मिल सकते हैं। लेकिन नौकरी में  अनअपेक्षित स्थानांतरण की संभावना भी बन सकती है।

धनु राशि-आज का दिन आपके लिए पिछले दिनों के अनुपात में थोड़ा संघर्षकारक रह सकता है। कार्यस्थल में नौकरी व्यवसाय को लेकर तनाव बढ़ सकता है। आपकी कार्यक्षमता व विचार शक्ति भी प्रभावित रह सकती है। खासकर ऐसे लोगों को आज ज्यादा सावधानी की जरूरत रह सकती है, जो एकाउंट्स आदि संवेदनशील कार्यों से जुड़े हैं। लेक़िन एक अच्छी बात यह है कि आप एडिशनल कोर्स करने की दिशा में या अधूरी शिक्षा पूरी करने के बारे में गम्भीरता पूर्वक निर्णय ले सकते हैं। उपाय-ॐ विष्णवे नमः मंत्र का 108 बार या इससे अधिक बार जप करें।

मकर राशि-आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।व्यापार से जुड़े लोगों को अपेक्षित धन लाभ व उन्नतिकारक अवसर हासिल होंगे। आपके रुके हुए कार्य आगे बढ़ सकते हैं।अविवाहित लोगों के लिए अनुकूल रिश्ते आ सकते हैं। लेक़िन किसी प्रकार के वाद-विवाद में भी आप उलझ सकते हैं।

कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए पिछले दिनों के मुक़ाबले अच्छा रहने वाला है। आपके अधूरे काम तेजी के साथ सफलता की ओर आगे बढ़ने शुरू होंगे। नौकरी व्यापार से जुड़ी हुई समस्याओं का समाधान भी सम्भव है। लेक़िन यदि आपके जीवन साथी से मतभेद चल रहे हैं, तो आज तकरार बढ़ने की संभावना बन रही है। अतः आपसी सामंजस्य स्थापित करने का भरसक प्रयास करें।

मीन राशि-आज का दिन आपके लिए पिछले दिनों के अनुपात में अच्छा रहने वाला है। आज आप सकारात्मक सोच के साथ दिन की शुरुवात करने वाले हैं। पिछले उलझे हुए कार्यों को आप स्वयं सुलझाने में सफल होंगे। यदि आप रचनात्मक और सर्जनात्मक कार्यों से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल कर सकते हैं। लेक़िन आर्थिक प्रबंधन पर जरूर ध्यान रखें। धन अपव्यय होने की संभावना दिख रही है।

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Related Articles

Close