उत्तराखंडपर्यटन

केदारनाथ में यात्रियों का ऑल टाइम्स रिकार्ड टूटा, साल 2022 इतिहास में हुआ दर्ज

10 लाख 30 हजार भक्तों ने किए बाबा के दर्शन

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

दर्शन के लिए लगातार बढ़ रही तीर्थ यात्रियों की संख्या
देहरादून। देश के 11 ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा केदारनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार रिकॉर्ड कायम कर रही है। आलम यह है कि अब तक केदारधाम पहुंचे यात्रियों की संख्या ने न केवल नया रिकॉर्ड कायम किया है। बल्कि आने वाले दिनों में यह संख्या और भी बढ़ने जा रही है। जिससे केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या देश के अन्य मंदिरों के कई रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है। 11000 फीट की ऊंचाई पर बाबा केदारनाथ धाम में जाने वाले यात्रियों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। अब तक 10 लाख 30 हजार से अधिक भक्त भगवान केदार के दर्शन कर चुके हैं।
2018 में केदारनाथ धाम में जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या का आंकड़ा बढ़ा। इस अवधि में यात्रा इसलिए भी अधिक चली थी, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के तमाम नामचीन हस्तियों ने केदारनाथ पुनर्निर्माण और मंदिर की खूबसूरती और उसकी धार्मिक मान्यताओं का खूब बखान किया था। इतना ही नहीं पुनर्निर्माण के काम के बाद अपने पूरे स्वरूप में भी बाबा केदार दिखने लगे थे। सड़कें, रुकने की व्यवस्था, खाने पीने की व्यवस्था भी 2018 में पटरी पर आ गई थी।
2018 से पहले साल 2012 में केदारनाथ धाम में 5 लाख 70 हजार भक्तों की संख्या केदारनाथ धाम में पहुंची थी। सरकार और मंदिर समिति इन यात्रियों की संख्या देखने के बाद और अधिक श्रद्धालुओं के रुकने खाने-पीने और तमाम व्यवस्थाओं को बड़ा करने की तैयारी कर रही है। सरकार को यह उम्मीद है कि साल 2022 में जो केदारनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या रिकॉर्ड तोड़ेगी। बीते कुछ सालों की अगर बात करें तो बाबा केदारनाथ धाम में 2018 में 7,32,241 संख्या पहुंची थी जबकि 2019 में से संख्या 10 लाख रही। 2020 में संख्या 135287 पहुंची, जबकि 2021 में भक्तो की संख्या 242712 रही। सबसे अधिक आंकड़े इस साल रहे जब 1013742 यात्री केदारधाम पहुंचे हैं।

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Related Articles

Close