Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

देहरादून। दिल्ली में कई बार बैठक करने के बाद आखिरकार उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। महेंद्र भट्ट की टीम में युवाओं के साथ साथ अनुभवी लोगों को भी मौका दिया गया है। भाजपा की तरफ से जारी हुई लिस्ट में 30 से अधिक लोगों को जगह दी गई है। जारी लिस्ट के अनुसार, भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत को बनाया गया है। जबकि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल को बनाया गया है।
इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा जोगेंद्र पुंडीर को बनाया गया है। जबकि भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी को बनाया गया है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य को बनाया गया है। इसके अलावा इंतजार हुसैन को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।