उत्तराखंडप्रशासनिक खबरें
उत्तराखण्ड को मिले 16 नए आईएएस
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

देहरादून। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने प्रदेश के 16 पीसीएस अधिकारियों को आईएएस बनाने की अधिसूचना करते हुए चयन सूची जारी कर दी है। इसमें वर्ष 2014 से वर्ष 2020 के बीच रिक्त हुए पदों के सापेक्ष इन अधिकारियों को रखा गया है। प्रदेश में पीसीएस अफसरों को अखिल भारतीय सेवा के तहत नियुक्ति की प्रक्रिया 2014 से लटकी हुई थी। पिछले दिनों राज्य सरकार ने इसका प्रस्ताव केंद्र को भेजा था।
केंद्रीय मंत्रालय ने सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मंगलवार को इन अफसरों की सूची जारी कर दी है। अब इन अफसरों को बैच आवंटन को लेकर राज्य सरकार से प्रस्ताव मांगा गया है। अफसरों की बतौर पीसीएस सेवा अवधि के आधार पर बैच का निर्धारण करीब एक से डेढ़ माह में किया जाएगा। 16 नए आईएएस मिलने के बाद अब प्रदेश में कार्यरत आईएएस अधिकारियों की संख्या 111 हो गई है। उत्तराखंड का आईएएस कैडर कुल 125 अधिकारियों का है। योगेंद्र यादव, उदय राज सिंह, देव कृष्ण तिवारी, उमेश नारायण पांडेय, राजेंद्र कुमार, ललित मोहन रयाल, कर्मेन्द्र सिंह, डॉ. आनंद श्रीवास्तव, हरीश चंद्र कांडपाल, संजय कुमार, नवनीत पांडेय, डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, आलोक कुमार पांडेय, बंशीधर तिवारी, रुचि मोहन रयाल और झरना कमठान आदि के नाम शामिल है।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320