Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72
मेष राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी कार्यों में सुधार की स्थिति बनेंगी। हालांकि जिन कार्यों में जोखिम की संभावना रहती है, उनसे आज भी आपको दूर रहना चाहिए। प्रस्तावित कार्यों में बाधा तो आ सकती है, लेक़िन आप परिश्रम से उन्हें अपने अनुकूल बनाने में सफल होंगे। भूमि,वाहन की ख़रीद-बिक्री में आज ज्यादा दिलचस्पी ना लें तो उचित रहेगा। धन/पैसों की योजनायें सफल होंगी।लेक़िन निवेश की स्थिति में आज भी सोच-विचार की जरूरत रह सकती है।यदि आप पैतृक संपत्ति को लेकर किसी प्रकार के विवाद में उलझे हुए हैं, तो आज समाधान का रास्ता निकल सकता है।
वृष राशि-आज का दिन भी आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में आज भी उन्नती व प्रगति की संभावनाएं बनी रहेंगी। आर्थिक लाभ की अच्छी संभावना बन रही है। यदि आप भूमि,वाहन संबंधी खरीदने के बारे में विचाराधीन हैं, तो आज आप निर्णय लेने की स्थिति में रह सकते हैं। यदि आप रोज़गार की स्थापना हेतु प्रयासरत हैं, तो आज आपको कोई अच्छा मौका मिल सकता है।आज आपको विदेश संबंधी योजनाओं में अच्छी प्रगति मिल सकती है।
मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य आज भी प्रगति में रहेंगे। यदि आप किसी महत्वपूर्ण कार्य की सफलता हेतु चिंतित हैं, तो आज आपको संबंधित काम की तरफ से अच्छी सूचना मिल सकती है। धन लाभ की भी अच्छी संभावना बन रही है। यदि आपने नौकरी हेतु पूर्व में कहीं आवेदन किया है, तो आज आपको शुभ समाचार मिल सकता है। आपकी दैनिक आय के स्रोतों में स्थाई वृद्धि की आज अच्छी संभावना बन रही है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए उपलब्धि कारक रहने वाला है।
कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके करियर से जुड़े कार्य यथावत चलते रहेंगे। हालाँकि आज आपको निर्णय लेने की स्थिति में सावधनी व जोख़िम वाले कार्यों में रिस्क लेने से बचना चाहिए। लेक़िन यदि आप रचनात्मक कार्यों,टेक्नोलॉजी, तार्किकता वाले कार्यों आदि से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज का दिन आपके लिए विशेष उपयोगी रह सकता है।
सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य आपके पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। आपके रुके हुए कार्य आज भी सुधार की स्थिति में रहेंगे। हालाँकि आज आप कामकाज को लेकर दिशाहीन भी हो सकते हैं। अतः आज आपको पूरे दिन की कार्य सूचि निर्धारित कर लेनी चाहिए। पारिवारिक विवाद रहने होने की संभावना भी बन सकती है। लेक़िन भाग्य की अनुकूलता के कारण आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य भी हल हो सकते हैं। यदि सन्तान सुख की प्रतीक्षा में हैं, तो आज आपको अच्छी सूचना मिल सकती है।
कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में आज भी आपको उन्नति व प्रगतिकारक अवसर हासिल होंगे। आज आप शारीरिक रूप से काफ़ी ऊर्जावान और बौद्धिक रूप से काफ़ी क्रिएटिव रहने वाले हैं। धन लाभ की भी अच्छी संभावना बन रही है। यदि आप किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, तो उससे संबंधित आपको कोई अच्छी सूचना मिल सकती है।
तुला राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। कामकाज से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। हालाँकि आज आपको अपने नियमित कार्यों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। सहकर्मियों अथवा अधिनस्थ कर्मचारियों के साथ तालमेल बनाये रखना होगा। लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतें। कुल मिलाकर आज आपको कामकाज व अन्य दैनिक गतिविधियों में सावधानी पूर्वक दिन व्यतीत करना चाहिए।
वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय से जुड़े कार्यों में उन्नति व प्रगति की अच्छी संभावना बन रही है। नौकरी वव्यवसाय से जुड़ी अपेक्षाएं पूर्ण होंगी और यदि किसी प्रकार की समस्या है, तो उसका आज निराकरण होगा। आज आपके मन मस्तिष्क में नये व रचनात्मक विचारों की प्रधानता रहेगी। शारीरिक तौर पर आज भी आप काफ़ी सक्रिय और सकारात्मक बने रहेंगे। आज आपके महत्वपूर्ण अथवा बहुप्रतीक्षित कार्य भी हल हो सकते हैं। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है।
धनु राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। यदि आप विद्यार्थी वर्ग से हैं,तो आज आप उच्च शिक्षा के संदर्भ में घर से दूर जा सकते हैं। प्रस्तावित कार्यों में सूझबूझ व परिश्रम के बाद ही सफलता मिलेगी। हालाँकि पत्राचार व तार्किकता वाले कार्यों में आपको अच्छी प्रगति मिलने वाली है। लेक़िन आज आपको वाद-विवाद से दूर रहना होगा,तथा धन प्रबंधन विशेष ध्यान देना होगा।
मकर राशि-आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। करियर से जुड़े कर्यों में निरंतर सुधार की संभावना बनी रहेगी। ख़ासकर यदि आप व्यापार से जुड़े व्यक्ति हैं,तो आज आपकी कोई महत्वकांक्षी योजना सफल हो सकती है। आज आपको धन लाभ भी हो सकता है। मित्र वर्ग और कुलिग जनों से सहयोग मिलेगा। परिवारीजनों की प्रगति से ख़ुशी मिलने का भी योग बन रहा है। यदि आप रिश्ता ढूंढ़ रहे हैं, तो आज आपके लिए समृद्ध घर से रिश्ता आ सकता है।कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है।
कुम्भ राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में गत दिनों की अपेक्षा सुधार होगा।कामकाज को लेकर अनावश्यक भागदौड़ में कमी आयेगी। लाभ के साधन यथावत बने रहेंगे। आपको किसी कार्य विशेष की सफलता से ख़ुशी मिल सकती है। यदि आपका कहीं पैसा रुका हुआ है, तो आज सख्त लहज़े में संवाद करने से मामला सुधर सकता है। आप किसी अर्थपरक यात्रा पर जाने का विचार बना सकते हैं। करियर से जुडी समस्याओं का समाधान संभव है।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य यथावत चलते रहेंगे। कामकाज को लेकर आपकी योजनाओं में सफलता की संभावना बननी शुरू होंगी। यदि आप किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं,तो आज आपको प्रगति मिल सकती है। प्रतिष्ठित लोगों के सहयोग से आपके काम हल हो सकते हैं। उच्च शिक्षा संबंधी व विदेश से जुड़े कार्यों में आज भी आपको प्रगति मिलने की संभावना बन रही है।लेक़िन यदि आप नौकरी वर्ग से हैं,तो आज जिम्मेदारी का उचित पालन करें।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320