Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72
मेष राशि-आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य गत दिनों की भाँति चलते रहेंगे। करियर संबंधी समस्याओं का समाधान संभव है। सुख संसाधनों की वस्तुओं की खरीदारी का योग बन रहा है। यदि आप किसी नवीन कार्य योजना पर काम करना चाहते हैं,तो आज उम्मीद के अनुसार प्रगति होगी। हालाँकि आपको क्रोध व जल्दबाज़ी की प्रवृत्ति नियंत्रण रखना होगा। मन की अस्थिरता के कारण निर्णय लेने की स्थिति में थोड़ा असहजता रह सकती है। पैसों के लेनदेन में भी सावधानी की ज़रूरत है। अतः उपरोक्त संभावनों के निराकरण हेतु बजरंगबाण का पाठ करें।
वृष राशि-आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में अपेक्षित प्रगति प्राप्त होगी। पैसों की कमी के कारण रुके हुए कार्य बनने शुरू होंगे।हालांकि आपको जोखिम वाले कार्य हाथ मे नही लेने चाहिए। आर्थिक लेनदेन व निवेश संबंधी मामलों में सावधानी बरतनी होगी। विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी से बचना होगा। कामकाज के सिलसिले में घर से दूर जाने का योग बन रहा है। यदि आप किसी समस्या से जूझ रहे हैं,तो उसका समाधान संभव है। रोज़गार संबंधी योजनायें सफल होंगी।
मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। यदिप आपके कुछ ज़रूरी कार्य भी हल हो सकते हैं, लेक़िन भागदौड़ अधिक करनी पड़ सकती है। विदेश संबंधी योजनायें हल होंगी। आज आपके पास धन निवेश के प्रस्ताव आ सकते हैं, लेक़िन आपको निर्णय सोच-विचार व विमर्श के बाद ही लेना चाहिए। घूमने-फिरने व मनोरंजक विषय-वस्तुओं की ओर आपकी रुचि रह सकती है।
कर्क-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर में आज आपको कुछ उन्नतिकारक अवसर हासिल हो सकते हैं। यदि आप व्यापार में विस्तार हेतु प्रयत्नशील हैं, तो आज आपको अच्छी प्रगति व दिशा निर्देशन मिल सकता है। भूमि-वाहन संबंधी योजनाओं में भी उम्मीद के अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे। हालांकि थोड़ा-बहुत मानसिक तनाव रहने की संभावना भी रह सकती है।
सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। कामकाज व अन्य ज़रूरी कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होनी शुरू होंगी। करियर में आपके लिए उन्नती व प्रगति कारक संभावनाएं बन सकती हैं।लाभ के साधनों में सुधार संभव है। हालांकि मानसिक तनाव व दाम्पत्य जीवन में मतभेद रहने की संभावना भी बन रही है।
कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। लाभ के साधनों में सुधार की स्थिति बन रही है। रुके हुए पैसों की वापसी भी संभव है। आपके अन्य प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य भी हल होंगे। हालाँकि आज आपको मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। धन प्रबंधन पर आपको ध्यान देने की आवश्यकता है।
तुला राशि-आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर में कुछ उन्नतिकारक अवसर आपको मिल सकते हैं। लेक़िन भागदौड़ अधिक रह सकती है। आज आपको धन संबंधी जोखिम लेने से बचना चाहिए। स्थानपरिवर्तन के लिए आप संभावना तलाश सकते हैं।
वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर में आज भी उन्नति व प्रगति की संभावना बन रही है। आपके ज़रूरी व प्रस्तावित कार्य हल होंगे। परिजनों से सहयोग मिलेगा। घर में धार्मिक या मांगलिक उत्सव संभव है। कामकाज के सिलसिले में आप घर से दूर जा सकते हैं। शुभ कार्यों में धन ख़र्च संभव है।
धनु राशि-आज का दिन भी आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। करियर में उन्नति व प्रगति की अच्छी संभावनाएं बनेगी। आपके रुके हुए जरूरी कार्य बनने शुरू होंगे। धन लाभ के साधनों में अपेक्षित सुधार होगा। आप किसी नई व्यावसायिक गतिविधि से भी जुड़ सकते हैं। सुख संसाधनों में इज़ाफ़ा होगा। लेकिन क्रोध की अधिकता पर आपको नियंत्रण रखना होगा।
मकर राशि-आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। यदि आप करियर संबधी किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो उसका निराकरण होगा। आपके बिगड़े कार्य सुधरने शुरू होंगे। शारीरिक तौर पर आप काफ़ी ऊर्जावान रहेंगे। करियर से जुड़े लोगों का सहयोग मिलेगा। यदि आप किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो आज आपको आशानुकल प्रगति मिल सकती है।
कुम्भ राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज में पिछले दिनों की अपेक्षा सुधार होगा। कुछ उन्नतिकारक अवसर भी आपको मिल सकते हैं। जमीन,वाहन आदि की खरीदारी का अच्छा योग बन रहा है। रुके हुए कार्यों में अपेक्षित प्रगति संभव है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। आपके प्रस्तावित कार्य हल होंगे। हालाँकि थोड़ी बहुत भागदौड़ भी संभव है। सामजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्य स्थल में आपके कार्यों की प्रसंशा भी संभव है। बहुत समय से रुके हुए धन की वापसी संभव है।लेक़िन लेनदेन में सावधानी बरतनी होगी।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320