Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72
मेष राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है।रोज़गार से जुड़े कार्य यथावत चलते रहेंगे। करियर में कुछ सकारात्मक परिवर्तन संभव है। आज आप किसी कार्य विशेष को लेकर जोखिम उठाने का प्रयास कर सकते हैं अथवा ऐसी स्थिति आपके सामने बन सकती है। लेक़िन निर्णय सोच-विचार के बाद ही लेना उचित होगा। लेक़िन यदि आप एडवेंचर आदि साहसिक कार्यो9 से जुड़े व्यक्ति हैं,तो आप कुछ अचीव भी कर सकते हैं। आप रूके हुए कार्य प्रगति में रहेंगे। रूके हुए पैसों की वापसी संभव है। पैतृक संपत्ति का लाभ भी मिल सकता है।
वृष राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर में आज आपके लिए कुछ अच्छी संभावनाएं बन सकती है। रोज़गार संबंधी योजनायें सफल होंगी। यदि आप रिश्ता ढूढ़ रहे हैं, तो आज आपके लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। जमीन,मकान,वाहन के लिए प्रयासरत लोगों को आज सफलता मिल सकती है। आत्मविश्वास भी अच्छा रहेगा। हालाँकि जल्दबाज़ी की प्रवृत्ति व वाणी में कठोरता रह सकती है।
मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए काफ़ी शुभ रहने वाला है। आपके मन-मस्तिष्क अच्छे व सर्जनात्मक विचारों की प्रधानता रह सकती है। हालाँकि कुछ मामलों में द्विविधा की स्थिति भी रह सकती है। यदि आप किसी कार्य योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें अपेक्षित प्रगति होगी। पदोन्नति, स्थानपरिवर्तन आदि के मसले हल होंगे। प्रोपर्टी संबंधी योजनायें हल होंगी।
कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। पिछले दिनों से चली आ रही समस्याएं कुछ कम होंगी। स्थाई कामकाज यथावत चलते रहेंगे। आप किसी नये काम को शुरू करने की योजना बना सकते हैं। प्रतिष्ठित लोगों के सहयोग से कार्य सिद्ध हो सकते हैं। लेक़िन मन अस्थिर व शंका-आशंकाओं के घिरा रह सकता है। अतः मन की अस्थिरता को कम करने व अच्छी संभावनाओं को अपने पक्ष में करने के लिए शिव चालीसा का पाठ करें।
सिंह राशि-आज का दिन भी आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आपके दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। आपके प्रस्तावित कार्य उम्मीद के अनुसार प्रगति में रहेंगे। हालांकि थोड़ी बहुत भागदौड़ भी संभव है। आज आपको व्यर्थ के कार्यों से दूर रहना चाहिए। यद्यपि प्रोपर्टी, वाहन व रोज़गार संबंधी योजनायें सफल हो सकती है। आज आप अपने आसपास की परिस्थितियों को लेकर थोड़ा अधिक संवेदनशील रह सकते हैं। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। दिन की अनुकूलता के लिए-आदित्य ह्र्दयस्तोत्र का पाठ करें।
कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। करियर को लेकर आपकी जो योजनायें व अपेक्षाएं हैं,वे पूरी हो सकती हैं। आप शारीरिक रूप से सक्रिय रहेंगे और कॉन्फिडेंस लेविल भी आपका काफ़ी अच्छा रहेगा। यदि आप सेना आदि में जाने के लिए प्रयत्नशील हैं, तो आज आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। छोटे भाई;बहिन की ओर से प्रसन्नता मिल सकती है।
तुला राशि-आपके लिए आज का दिन काफ़ी अच्छा रहने वाला है। करियर में आशानुकल प्रगति संभव है। करियर से जुड़ी पुरानी समस्याओं का समाधान संभव है। आपके रुके हुए व प्रस्तावित कार्य हल होंगे। अधिकारी व सत्तासीन लोगों से सहयोग मिल सकता है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए उपलब्धि कारक रहने वाला है। हालाँकि क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।
वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर में उन्नति व प्रगतिकारक अवसर हासिल होंगे। नौकरी/व्यवसाय के लिए किए जाने वाले प्रयास सफल होंगे। आज आपके कुछ अन्य महत्वपूर्ण कार्य भी सिद्ध हो सकते हैं। भाग्यवशात रुके व अधूरे कार्य सुधरने शुरू होंगे। विदेश व शिक्षा संबंधी कार्यों में प्रगति होगी।
धनु राशि-आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर में कुछ अच्छी संभावना भी आपके लिए बन सकती है। हालांकि आज आपको ऐसी योजनाओं में हाथ नही डालना चाहिए जिनमें आर्थिक जोखिम दिखता हो। जल्दबाज़ी व मनमानी की प्रवृत्ति पर भी आपको नियंत्रण रखना होगा। वाद-विवाद की स्थिति में संयम रखने का प्रयास करें। लेक़िन यदि आप विदेश गमन के लिए प्रयासरत हैं, तो आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकते हैं।
मकर राशि-आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। करियर में अपेक्षित परिणाम मिलने शुरू होंगे। प्रस्तावित कार्यों में आने वाली बाधाऐं दूर होंगी।लाभ के साधनों में सुधार संभव है। यदि आपका कहीं पैसा रुका हुआ है, तो आज वापसी के सार्थक प्रयास करें। आपके रुके हुए कार्य मित्र पक्ष व परिजनों के माध्यम से सिद्ध हो सकते हैं। यदि आप उच्च शिक्षा संबंधी कोई निर्णय लेना चाहते हैं, या किसी पर्टिकुलर संस्थान में प्रवेश की चाहत रखते हैं, तो आज आशानुकल परिणाम मिल सकते हैं।
कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। नौकरी-व्यवसाय में आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। नवीन व्यवसाय की स्थापना हेतु अथवा रोज़गार की दिशा में किए जाने वाले प्रयास हल होंगे। अधिकारी वर्ग व सत्तासीन लोगों से अपेक्षित सहयोग मिल सकता है। करियर को लेकर किसी लम्बी दूरी की यात्रा पर जाने का भी योग बन रहा है।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज़ पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे।यद्यपि करियर में आपके लिए कुछ अच्छी संभावनाएं भी बन सकती है। रुके हुए कार्य प्रगति में रहेंगे। लेक़िन आलस्य की अधिकता व मन की अस्थिरता भी रह सकती है। विदेश व शिक्षा संबंधी योजनायें हल होंगी। आपकी रुचि धर्म-कर्म में भी रह सकती है।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320