Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72
मेष राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। प्रस्तावित व ज़रूरी कार्यों में उम्मीद के अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे। हालाँकि कागज़ी कार्यवाही में व हिसाब-किताब संबंधी कार्यों में आपको ध्यान देने की ज़रूरत रह सकती है।कार्य स्थल में सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाने का भी प्रयास करना चाहिए।
वृष राशि-आज का दिन भी आपके लिए उन्नतिकारक रहने वाला है। आपके दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे। लाभ के साधनों में सुधार होगा। आपकी आर्थिक अपेक्षाएं पूरी होंगी। करियर में कोई अच्छा परिवर्तन हो सकता है। लेक़िन प्रोपर्टी संबंधी योजनाओं में जल्दबाज़ी ना करें।
मिथुन राशि- आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे। प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य हल होंगे। करियर संबंधी योजनाओं में प्रगति होगी। कामकाज के संदर्भ में यात्रा का योग बन सकता है, लेकिन बहुत आवश्यक न हो तो टाल देना उचित रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी,लेक़िन क्रोध की अधिकता रह सकती है। और निर्णय लेने में जल्दबाजी की प्रवृत्ति रह सकती है
कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। यदि आप करियर संबंधी किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें अपेक्षित परिणाम प्राप्त होंगे। लाभ के साधनों यथावत बने रहेंगे।लेक़िन धन ख़र्च की भी संभावना बन रही है। मन की अस्थिरता रह सकती है। वाणी पर भी आपको नियंत्रण रखना होगा। ख़ासकर यदि आप ज़िम्मेदारी वाले पद आसीन हैं या सार्वजनिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति हैं।तो आपको सोच-समझकर बयानबाज़ी करनी चाहिए।।
सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है।दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे।करियर में उन्नति व प्रगतिकारक अवसर मिल सकते हैं। आपके कुछ ज़रूरी कार्य भी हल हो सकते हैं। लेक़िन मन में असंतोष व क्रोध की अधिकता रह सकती है। दिन की अनुकूलता के लिए आपको नियमित तौर पर इस महीने सूर्य को जल चढ़ाना चाहिए।
कन्या राशि- आज का दिन भी आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। दैनिक कामकाज गत दिनों की भांति चलते रहेंगे। प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य बनने शुरू होंगे।हालाँकि भागदौड़ अधिक हो सकती है। करियर संबंधी कोई योजनाएं हल होंगी। लेकिन अनावशयक धन ख़र्च संभव है। बहुत आवश्यक न हो तो भ्रमण से आपको परहेज करना चाहिए। तनाव रहने की भी संभावना है। उपाय-आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें।
तुला राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर में उन्नतिककारक अवसर हासिल हो सकते हैं।लाभ के साधनों में सुधार की संभावना बन रही है। यदि आप स्थानपरिवर्तन की इच्छा रखते हैं, तो आपको अच्छे संकेत मिल सकते हैं।
वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। हालाँकि व्यवसाय में कुछ उतार-चढ़ाव भी संभव है। नौकरी वर्ग से जुड़े लोगों के लिए दिन काफ़ी अच्छा है,आवश्यकता अनुसार अधिकारियों व सहकर्मियों से भरपूर सहयोग मिलेगा। कामकाज के संदर्भ में अर्थपरक यात्रा संभव है।
धनु राशि-आज का दिन भी आपके लिए अच्छा रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों को भाँति चलते रहेंगे।करियर करियर में उन्नति व प्रगति संभव है। आपके रुके हुए व सोचे हुए कार्य बनने शुरू होंगे। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। पूर्व नियोजित लम्बी यात्रा का योग बन रहा है। शिक्षा के संदर्भ में घर से दूर जाने का योग बन रहा है।
मकर राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है।आपके स्थाई कामकाज गत दिनों की भाँति चलते रहेंगे। आपके प्रस्तावित कार्य हल होंगे। लाभ के साधन यथावत बने रहेंगे। लेक़िन आपको जोख़िम वाले कार्यों से दूर रहना चाहिए। क्रोध की अधिकता व जल्दबाज़ी की प्रवृत्ति भी रह सकती है। आपके सम्मान को ठेस पहुंच सकती है।अतः वाद-विवाद से दूर रहने का प्रयास करें। उपाय-आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें।
कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज़ पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर में कुछ अच्छी संभावनाएं संभव है। यद्यपि जोखिम उठाने से आपको बचना होगा। आपके प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य प्रगति में रहेंगे।लाभ के साधनों में वृद्धि होगी। हालाँकि जीवन साथी के साथ मतभेद उभर सकते हैं। यदि आप अदालत संबंधी किसी कार्यवाही के जूझ रहे हैं, तो उसे आजकल टालने के प्रयास करें। विवाहेत्तर पार्ट्नर से मन-मुटाव हो सकते हैं।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय में उम्मीद के अनुसार शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। प्रस्तावित कार्यों में अपेक्षित परिणाम प्राप्त होंगे। करियर संबंधी योजनायें हल होंगी। धन व संसाधनों की कमी के कारण रुके हुए कार्य बनने शुरू होंगे। लेक़िन भागदौड़ की अधिकता व धन ख़र्च भी संभव है।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320