Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72
मेष राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है।दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर संबंधी योजनायें हल होंगी। प्रस्तावित कार्य प्रगति में रहेंगे। पिछले दिनों की अपेक्षा कामकाज़ को लेकर आपकी सक्रियता में इज़ाफ़ा होगा। लेक़िन अति उत्साह में आकर जोखिम पूर्ण निर्णय लेने से बचना होगा। क्रोध की अधिकता भी रह सकती है। धन प्रबंधन पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। यद्यपि रुके हुए धन की वापसी संभव है।
वृष राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। करियर में आपके लिए कुछ अच्छी संभावनाएं बन सकती हैं। रोज़गार संबंधी योजनायें सफल होंगी। घर में शुभ कार्य एवं मांगलिक उत्सव संभव है। जमीन-वाहन की खरीदारी की भी अच्छी संभावना बन रही है। प्रेमसंबंधों की शुरुआत भी संभव है।
मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। आप स्वयं के सकारात्मक प्रयासों से करियर में कुछ अच्छा बदलाव ला सकते हैं। अधिकारी वर्ग से अच्छा सहयोग मिलेगा। पदोन्नति व स्थानपरिवर्तन के मसले हल होंगे। धन व संसाधनों की कमी के कारण रुके हुए कार्य सिद्ध होंगे। हालाँकि मानसिक द्वंद के कारण आप निर्णय लेने में किसी प्रकार की चूक भी कर सकते हैं।
कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे।पिछले दिनों से चली आ रही मानसिक समस्याएं कुछ कम होंगी। करियर संबंधी लंबित प्रकरणों में प्रगति होगी। प्रस्तावित कार्य कुछ हद तक बनते हुए नजर आ सकते हैं। लेक़िन मन शंका-आशंकाओं के घिरा रह सकता है। व पैसों संबंधी किसी प्रकार की समस्या रह सकती है।
सिंह राशि-आज का दिन भी आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आपके स्थाई कामकाज यथावत चलते रहेंगे। यदि आप रोज़गार संबंधी किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें अपेक्षित प्रगति संभव है।यदि आप प्रोपर्टी या वाहन ख़रीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपकी योजना जल्दी पूरी हो सकती है। पारिवारिक समस्याओं का समाधान संभव है।लेक़िन आज आपको अप्रोच सकारात्मक रखनी होगी। थोड़ी बहुत कम्युनिकेशन की कमी भी रह सकती है।सहकर्मियों के साथ विश्वास क़ायम करना होगा।
कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे करियर से जुड़ी योजनायें सफल होंगी। यदि आप रोज़गार सकिसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें उम्मीद के अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे। भ्रमण के योग भी बन रहा है। आज आप अपने आप को शारीरिक रुप से काफ़ी सक्रिय और ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं, लेक़िन आत्मविश्वास की कमी रह सकती है।
तुला राशि-आपके लिए आज का दिन सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे यद्यपि करियर में कुछ उन्नतिककारक संभावनाएं भी बन सकती हैं। रुके हुए व प्रस्तावित कार्यो में भी प्रगति संभव है। हालाँकि क्रोध की अधिकता आज भी रह सकती है। आत्मसम्मान को ठेस पहुंच सकती है।
वृश्चिक राशि-आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर में उन्नति व प्रगतिकारक अवसर हासिल हो सकते हैं। यदि आप रोज़गार की तलाश में हैं,तो आज आपको सफलता मिल सकती है। आपके प्रस्तावित कार्य प्रगति में रहेंगे। किसी कार्य विशेष की सफलता से ख़ुशी मिल सकती है। विदेश व शिक्षा संबंधी कार्यों में भी प्रगति होगी। लेक़िन अपव्यय की भी संभावना बन रही है। अतः धन प्रबंधन पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
धनु राशि-आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर से जुड़े कार्य यथावत चलते रहेंगे। आपके रुके हुए कार्य बनने शुरू होंगे। हालाँकि भागदौड़ अधिक रह सकती है। लाभ के साधन यथावत बने रहेंगे। परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। लेक़िन आर्थिक मामलों में बड़ा जोखिम लेने से परहेज करें। कार्यस्थल में अधिकारी वर्ग से तालमेल बिठाने का प्रयास करें।
मकर राशि-आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। स्थाई कामकाज़ यथावत चलते रहेंगे। प्रस्तावित कार्यों में आने वाली बाधाऐं दूर होंगी। लेक़िन करियर संबधी कोई फेरबदल करना जोखिमपूर्ण रह सकता है। यद्यपि विदेश संबंधी कार्यों व दूरस्थ क्षेत्रों से जुडी व्यावसायिक गतिविधियों में अपेक्षित लाभ संभव है। आपकी रुचि धर्म-कर्म में रह सकती है।
कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर में आपके लिए कुछ अच्छी संभावनाएं बन सकती हैं। रुके हुए कार्य किसी समर्थनवान व्यक्ति के सहयोग से पूरे होंगे। अधिकारी वर्ग से अच्छा सहयोग मिलेगा। यदि आप नौकरी व्यवसाय से संबंधित किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें अपेक्षित परिणाम प्राप्त होंगे। कामकाज को लेकर अर्थपरक यात्रा का भी योग बन रहा है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए उप्लब्धिकारके रहने वाला है।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। नौकरी-व्यवसाय में आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। प्रस्तावित व रुके हुए कार्य सुधरने शुरू होंगे। विदेश संबधी योजनायें सफल होंगी। रुके हुए पैसों की वापिसी संभव है। आपके सोचे हुए व कुछ महत्वपूर्ण कार्य भी सिद्ध हो सकते हैं। यद्यपि विद्यार्थी वर्ग को आज उच्च शिक्षा संबंधी फैसले बहुत सोच-विचार के बाद लेने चाहिए।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320