Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

रुद्रपुर। सिडकुल क्षेत्र में हत्या कर झाड़ियों में फेंकी गई कई माह पुरानी सड़ी गली लाश मिली है। जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक के हाथ के पंजे, सिर और धड़ अलग अलग मिले। लाश की ऐसी हालत देखकर हड़कंप मच गया। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या कर लाश छिपाने के मकसद से झाड़ियों में फेंकी गई होगी। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही लापता लोगों के संबंध में जानकारी जुटाकर पुलिस उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है।शनिवार सुबह सिडकुल के सेक्टर 9 स्थित झाड़ियों के पास राहगीरों को एक नर कंकाल मिला। यह देख मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। सूचना पुलिस को भी दी गई। सूचना पर सीओ पंतनगर तपेश कुमार, सिडकुल चौकी प्रभारी पंकज कुमार पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली।इस दौरान घटनास्थल पर पुलिस ने आसपास पड़ताल की तो हाथ के पंजे, धर और सिर अलग अलग पड़े हुए थे। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंका गया है। लाश कई माह पुरानी लग रही है और सड़गल कर कंकाल में तब्दील हो गई है।काफी प्रयास के बाद भी पुलिस को शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक, शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए आसपास के थाना क्षेत्रों से लापता लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320