उत्तराखंडराशिफल

*आज का ‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍राशिफल 30 जनवरी 2023 : आचार्य पंकज पैन्यूली*

 

‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। लाभ के साधनों में वृद्धि होगी। रोज़गार की दिशा में किए जाने वाले प्रयास हल होंगे। धन की  कमी के कारण रुके हुए कार्य बनने शुरू होंगे। शुभ कार्यों में धन ख़र्च संभव है। घर में मांगलिक उत्सव की संभावना बन रही है। परिजनों के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

वृष राशि- आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा  रहने वाला है। दैनिक कामकाज़ संतोषजनक ढंग से व्यतीत होंगे। आपके प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य हल होंगे। महत्वपूर्ण कार्य प्रगति में रहेंगे। करियर से जुड़ी समस्याओं का समाधन संभव है। घर व कार्यस्थल में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।

मिथुन राशि- आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज़ पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। रुके हुए व प्रस्तावित कार्यों में अपेक्षित प्रगति होगी। करियर से जुड़े लोगों से संबंध मजबूत होंगे। कामकाज़ के सिलसिले में अर्थपरक यात्रा संभव है। यद्यपि अनावश्यक धन ख़र्च भी संभव है।

कर्क राशि- आज का दिन आपके उपलब्धिकारक रहने वाला है। नौकरी में पदोन्नति व व्यवसाय में अपेक्षित धन लाभ की संभावना बन रही है। रुके हुए पैसों की वापसी की प्रबल संभावना बन रही है। यदि आप किसी महत्वकांक्षी योजना पर काम कर रहे हैं, तो आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकते हैं। परिचितों के सहयोग से आपके कार्य हल होंगे।

सिंह राशि-आपके लिए आज का दिन सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर में उन्नति व प्रगतिकारक अवसर हासिल होंगे। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। धन संबंधी योजनायें प्रगति में रहेंगी। काम निकालने में आपको सफलता मिल सकती है।

 

कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति  चलते रहेंगे।धन लाभ की संभावना बन रही है। आपके सोचे हुए व प्रस्तावित कार्य  हल होंगे। विदेश व शिक्षा संबंधी योजनाएं सफल होंगी। अधिकारी वर्ग व प्रतिष्ठित लोगों के सहयोग से कार्य हल होंगे। लम्बी दूरी की यात्रा भी संभव है।

 

तुला राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके स्थाई कामकाज यथावत चलते रहेंगे।लेक़िन आज आपको जोखिम वाले कार्यों में भाग्य आजमाने से बचना चाहिए। धन प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। हालाँकि रुके हुए पैसों की वापसी की अच्छी संभावना बन रही है।

 

वृश्चिक राशि-आपके लिए आज का दिन उन्नतिकारक रहने वाला है। करियर में आज आपको उन्नति व प्रगति मिल सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन उपलब्धिकारक रहने वाला है। रोज़गारपरक योजनाओं में सफलता मिलेगी। रुके हुए अथवा  जरूरी कार्य बनने शुरू होंगे।

 

धनु राशि-आज का दिन आपके लिए पिछले दिनों की अपेक्षा अच्छा रहने वाला है। करियर संबंधी समस्याओं का निराकरण  संभव है। महत्वपूर्ण कार्य प्रगति में रहेंगे।करियर से जुड़ी समस्याओं का हल निकल सकता है। रोज़गार की दिशा में किए जाने वाले प्रयास हल होंगे।

 

मकर राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज़ पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे।करियर को लेकर आपकी अपेक्षाएं हल  होंगी। लेक़िन निर्णय लेने की स्थिति में जल्दबाज़ी हो सकती है। यद्यपि आपके कुछ नये लोगों से व्यापारिक संबंध स्थापित हो सकते हैं।

 

कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ  रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य यथावत चलते रहेंगे  रुके हुए कार्य बनने शुरू होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा मिलने के भी योग बन रहे हैं। धन की कमी के कारण रुके हुए कार्य प्रगति में रहेंगे। हालाँकि समय प्रबंधन पर आपको ध्यान देने की ज़रूरत रह सकती है।

 

मीन राशि- आज का दिन आपके लिए उन्नति कारक रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य संतोषजनक ढ़ंग से व्यतीत होंगे।विशेष प्रयत्नों से आपके महत्वपूर्ण कार्य  हल हो सकते  हैं। लाभ के साधनों में सुधार संभव है। आत्मविश्वास में इजाफा होगा। आप कोई ऐसा निर्णय ले सकते हैं, जिसके दूरगामी परिणाम अच्छे होंगे।आज आपकी संवाद शैली भी काम आ सकती है।

Related Articles

Close