उत्तराखंडपुलिस डायरी

नशे के दुष्परिणाम को लेकर ऋषिकेश पुलिस नें विभिन्न स्थानों पर लगाई चौपाल

ऋषिकेश। श्री मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश में नशे के दुष्परिणाम को लेकर साइबर अपराध, महिला अपराध, यातायात के नियम , गौरा शक्ति व उत्तराखंड पुलिस ऐप की दी जानकरी, छात्राओं को सिखाये आत्मरक्षा के तरीके , जनता ने पुलिस की पहल की प्रशंसा की।

पुलिस उप महानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने समस्त थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में निवासरत आम जनता से सीधे संवाद करने, उन्हें नशे के दुष्परिणाम , साइबर अपराध, महिला अपराध, यातायात के नियम , गौरा शक्ति व उत्तराखंड पुलिस ऐप की दी जानकरी देने हेतु निर्देशित किया गया है। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश खुशीराम पांडेय के नेतृत्व में कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश के नेतृत्व में उप निरीक्षक हेमलता, उपनिरीक्षक सोनल पुरी, व रेखा राणा द्वारा श्री भरत मंदिर इण्टर कॉलेज की लगभग 600 छात्राओं को महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों /साईबर अपराधों /गौरा शक्ति एप्प व उत्तराखण्ड पुलिस एप्प के बारे में अवगत कराया व गौरा शक्ति एप्प में रजिस्ट्रेशन कराने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
गोष्टी में नशे के दुष्परिणाम , साइबर अपराध की जानकारी व बचाव, महिला अपराध व रोकथाम, यातायात के नियम का पालन करने व बच्चों को जानकारी देने , गौरा शक्ति व उत्तराखंड पुलिस ऐप का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करने व एप की पूरी जानकरी दी गई। गोष्ठियों में सभी द्वारा अपने अपने विचार व्यक्त किए गए एवं पुलिस द्वारा सुझाव लिये गये। नशा मुक्त देव भूमि की परीकल्पना को साकार करने हेतु सभी के द्वारा पुलिस को जानकारी देने व सहयोग करने को कहा गया। ऋषिकेश पुलिस द्वारा आयोजित किये गये उक्त की आम जनता द्वारा प्रशंसा की गई। भविष्य में भी ऋषिकेश पुलिस द्वारा उक्त कार्यक्रम किये जाते रहेंगे। इस अवसर पर इंटरनेशनल ताइक्वांडो फेडरेशन के अशोक कुमार ,कंचन शर्मा द्वारा सभी छात्र छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग भी दी गई,, इस अवसर पर प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत , उपप्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह जितेंद्र बिष्ट,रंजन अंथवाल, नीलम जोशी, डॉ सुनील दत्त थपलियाल, प्रवीण रावत आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Close